T20 World cup 2026 Pakistan beat USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 12वें मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका को हरा दिया.
Last Updated:
T20 World cup 2026 Pakistan beat: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान ने अमेरिका को हरा दिया. हालांकि, उसके लिए ये जीत आसान नहीं थी. क्योंकि अमेरिका के बल्लेबाजों ने मैच में पाकिस्तान को विकेट के लिए खूब तरसाया. यही वजह की कम अनुभव के कारण टीम 191 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई.

पाकिस्तान ने यूएसए को हराया
नई दिल्ली: साहिबजादा फरहान की फिफ्टी के बाद कसी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान ने अमेरिका को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 12वें मैच में 32 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला गया था. मुकाबले में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में शुभमन रंजने की अर्धशतकीय पारी के बावजूद अमेरिका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई.
अमेरिका के खिलाफ 190 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने कमाल का प्रदर्शन किया. उस्मान ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा शादाब खान के खाते में 2 विकेट आया, जबकि शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज के खाते में एक-एक विकेट आया.
कैसी रही मैच में अमेरिका की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अमेरिका की बल्लेबाजी की बात करें वह प्रभावित करने वाली रही. अनुभव की कमी के कारण टीम 191 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. टीम की शुरुआत बहुत सधी हुई थी. पहले विकेट के लिए शायन जहांगिर और एंड्रीज गूस के बीच 42 रनों की पार्टनरशिप हुई. एंड्रीज गूस 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शयान ने 49 रनों की दमदार पारी खेली.
वहीं कप्तान मोनांक पटेल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में शुभमन रंजने ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके अलावा मिलिंद कुमार ने भी 29 रनों की उपयोगी पारी खेली.
फरहान-बाबर ने की दमदार बल्लेबाजी
इससे पहले फरहान के अलावा पाकिस्तान के लिए केवल तीन और बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें बाबर आजम ने 46 रन और शादाब खान ने 30 रन का योगदान दिया. सईम अयूब ने 19 रन बनाए. पाकिस्तान ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवाए. अमेरिका के लिए तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके. शाल्कविक ने भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें