जिसको पुलिस ढूंढ रही थी गली-गली, वह तो प्रेमी के साथ राजस्थान में मिली, महीनों से बच्चों के साथ थी लापता

Share to your loved once


Last Updated:

बस्ती जिले के पैकवालिया थान के पिकौरा गांव में संदीप की शादी कप्तानगंज थान में पीलखांव गांव की रहने वाली प्रियंका से हुई थी. संदीप और प्रियंका की 6 साल की एक बच्ची थी. एक दिन अचानक प्रियंका बच्चे के साथ लापता हो गई. पति ने कप्तानगंज थाने पर अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था.

जिसको पुलिस ढूंढ रही थी गली-गली, वह तो प्रेमी के साथ राजस्थान में मिलीZoom

लापता महिला राजस्थान से बरामद.

बस्तीः उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने हत्या के झूठे मुकदमे का खुलासा करते हुए महिला और उस के दो बच्चों को राजस्थान से बरामद कर लिया है. महिला के पति ने कोर्ट के माध्यम से अपने ससुराल वालों के खिलाफ अपनी पत्नी और बच्चे को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने 4 नवम्बर 2024 को कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस की जांच में महिला और बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस के हाथ उस वक्त कामयाबी लगी, जब महिला ने अपने आधार कार्ड पर नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कोशिश की. आधार अपडेट का मैसेज महिला के पति के मोबाइल पर आ गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की फिर जांच तेज कर दी. मोबाइल नंबर में आधार पर एक बैंक खाते का पता चला जो राजस्थान का था. उसके बाद पुलिस की टीम राजस्थान गई और महिला और उस के दो बच्चों को जिंदा बरामद कर बस्ती ले आई. जबकि इनकी हत्या का मुकदमा थाने पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज था.

बता दें कि बस्ती जिले के पैकवालिया थान के पिकौरा गांव में संदीप की शादी कप्तानगंज थान में पीलखांव गांव की रहने वाली प्रियंका से हुई थी. संदीप और प्रियंका की 6 साल की एक बच्ची थी. एक दिन अचानक प्रियंका बच्चे के साथ लापता हो गई. पति ने कप्तानगंज थाने पर अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस की जांच में पता चला कि वह अपने पति के घर से भाग कर अयोध्या आई थी. उस दौरान वह एक गाड़ी से दब कर मरने की कोशिश करने लगी. राजस्थान के ढकाली गांव का रहने वाला मंगल चंद ने उन्हें बचाया और वह मंगल के साथ राजस्थान चली गई. राजस्थान में ही प्रेमी मंगल से 3 माह का बच्चा यश पैदा हुआ. तीनों को पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया.

एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज थाने पर पति की तरफ से अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मामला हत्या का नहीं है बल्कि आपसी विवाद के बाद घर छोड़ने का है. पुलिस लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे. महिला ने जब अपने आधार पर नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कोशिश की तो उसके मैसेज से महिला को ट्रेस किया जाने लगा. जांच में पता चला कि महिला राजस्थान के सीकर जिले में रह रही है. उस के बाद पुलिस की टीम राजस्थान गई और महिला और उस के दो बच्चों सकुशल बरामद किया गया. कोर्ट में महिला का बयान भी कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

जिसको पुलिस ढूंढ रही थी गली-गली, वह तो प्रेमी के साथ राजस्थान में मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP