त्रिपाठी Vs ठाकुर… क्या ब्राह्मण होना पाप है? आस्था सिंह के बाद रितु त्रिपाठी ने दी सफाई
Last Updated:
एचडीएफसी बैंक की वायरल कर्मचारी आस्था सिंह के बाद अब रितु त्रिपाठी भी कैमरे के सामने आ गई है. आस्था सिंह के बाद रितु ने भी पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है. रितु ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए आस्था सिंह पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. रितु त्रिपाठी एचडीएफसी बैंक की पनकी शाखा में कैशियर के पद पर हैं.

एचडीएफसी विवाद अब जाति की हुई लड़ाई.
कानपुरः एचडीएफसी बैंक की वायरल कर्मचारी आस्था सिंह के बाद अब रितु त्रिपाठी भी कैमरे के सामने आ गई है. आस्था सिंह के बाद रितु ने भी पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है. उन्होंने घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया है. रितु ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए आस्था सिंह पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. रितु त्रिपाठी एचडीएफसी बैंक की पनकी शाखा में कैशियर के पद पर हैं. रितु त्रिपाठी ने कहा कि बिना किसी वजह के सिर्फ एटीट्यूड के चलते अभद्रता हुई है. रितु ने बात करते हुए कहा कि त्रिपाठी होना कोई गुनाह तो नहीं है. वहीं रितु के पति ने कहा कि वह लोग बहुत अपमानित हुए हैं. इसके अलावा रितु त्रिपाठी ने कहा कि क्या ब्राह्मण होना पाप है, या त्रिपाठी होना पाप है? हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और जात-धर्म की बात करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें