Panchgrahi Rajyog 2026 lucky for 4 zodiac signs। पंचग्रही राजयोग से 4 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

Share to your loved once

Last Updated:

Panchagrahi Rajyoga 2026: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिष में एक खास पहचान बनाने जा रहा है. इस दौरान ऐसा ग्रहों का मेल बनेगा जो बहुत कम देखने को मिलता है. 17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में पांच बड़े ग्रह एक साथ दिखाई देंगे. इसी वजह से इस योग को पंचग्रही राजयोग कहा जा रहा है. माना जाता है कि जब एक ही राशि में कई ग्रह इकट्ठा होते हैं, तो उसका असर सीधे इंसान की जिंदगी पर पड़ता है. नौकरी, पैसा, कारोबार, रिश्ते और समाज में पहचान जैसी चीज़ों में बदलाव देखा जा सकता है.

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक, इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और चंद्रमा कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे. खास बात यह है कि चंद्रमा सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और करीब 54 घंटे तक वहीं रहेगा. इस पूरे समय को बेहद असरदार माना जा रहा है. कई राशियों के लिए यह समय रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. खास तौर पर पांच राशियों के लिए यह योग सुनहरे मौके लेकर आ सकता है.

1. पंचग्रही राजयोग क्या है और क्यों खास है
पंचग्रही राजयोग तब बनता है जब पांच ग्रह एक ही राशि में एक साथ होते हैं. यह स्थिति बहुत कम बनती है, इसलिए इसे शक्तिशाली माना जाता है. इस योग से नए मौके, नई सोच और आर्थिक मजबूती के संकेत मिलते हैं.

2. मेष राशि: कमाई और नौकरी में राहत
मेष राशि वालों के लिए यह योग कमाई से जुड़े क्षेत्र में बन रहा है. अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरी में स्थिरता आएगी और मेहनत का सही फल मिलने लगेगा. तनाव में भी पहले से कमी महसूस होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. मिथुन राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला है. नई नौकरी, पद में बढ़ोतरी और बाहर यात्रा के मौके मिल सकते हैं. पढ़ाई और करियर से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं.

4. सिंह राशि: कारोबार और रिश्तों में फायदा
सिंह राशि वालों के लिए यह योग साझेदारी और व्यापार से जुड़े मामलों में असर दिखाएगा. नए समझौते फायदेमंद रह सकते हैं. शादीशुदा जीवन में भी तालमेल बेहतर होगा और समाज में पहचान बढ़ेगी.

5. कन्या राशि: सेहत और प्रतियोगिता में सुधार
कन्या राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों को पार करने वाला रहेगा. विरोधियों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी. प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. सेहत में भी सुधार दिखेगा.

6. मकर राशि: पैसा और निवेश के योग
मकर राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बहुत मजबूत माना जा रहा है. निवेश से फायदा हो सकता है. नया वाहन या संपत्ति लेने के योग बन सकते हैं. करियर में स्थिरता और सम्मान बढ़ेगा.

7. कुल मिलाकर क्या संकेत मिलते हैं
फरवरी 2026 में बनने वाला पंचग्रही राजयोग कई लोगों के लिए जिंदगी का रुख बदल सकता है. यह समय सही फैसले लेने, नए काम शुरू करने और पुराने सपनों को पूरा करने का मौका दे सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

54 घंटे का दुर्लभ संयोग, फरवरी 2026 में पंचग्रही राजयोग से मिलेंगे बड़े फायदे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP