लोकसभा में खूब गरजे अखिलेश, बजट को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- 18 बड़ा या जीरो
Last Updated:
लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही है. बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव.
लखनऊः लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बजट आने से पहले और बजट आने के बाद पूरे देश में अमेरिका से डील को लेकर बात चल रही है. बीजेपी ने दावे किए कि हमने दुनिया में कई देशों से फ्री ट्रेड डील कर ली है. उनसे जानना चाहूंगा की कितने देश बचे हैं, जिनसे फ्री ट्रेड डील नहीं कर पाए हैं. कुछ लोग रुपये को लेकर उम्र पर सवाल उठाते थे. इस डील के बाद रुपया कहां जाएगा. यही डील करनी थी, तो पहले ही क्यों नहीं कर ली गई. ये डील नहीं ढील हुई है. देश जानना चाहता है कि 18 बड़ा है या जीरो. बजट पहले बना या पहले डील हुई.
‘बजट में पिछड़े और दलितों के लिए कुछ नहीं’
इसके अलावा बजट को दिशाहीन बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित के लिए इस बजट में कुछ नहीं है. हम इतने बजट ला रहे हैं, हमारा पर कैपिटा इनकम नहीं बढ़ रहा है. सरकार को कम से कम फ्री राशन पाने वालों की पर कैपिटा इनकम तो बताना ही चाहिए. यूपी जैसे प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को बहुत कुछ कहा जाता है. यूपी के लिए कोई खास योजना ऐसी नहीं आई है, जिससे यूपी के 25 करोड़ लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए.
‘किसान-मजदूर बजट में अपने लिए दूरबीन से देख रहे’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सब कुछ विदेश से आएगा तो देश के किसान क्या उगाएंगे उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट दिशाहीन है और इसे लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है कि 2047 तक भारत कैसे विकसित बनेगा. अखिलेश यादव का कहना था कि इस बजट में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘किसान और मजदूर बजट में अपने लिए मिली राहत को दूरबीन से देख रहे हैं.’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ‘‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’’ वाराणसी में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को बुलडोजर से तोड़ दिया गया.
अयोध्या रेप कांड पर भी बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने दावा किया, ‘‘वाराणसी में वहां लगभग 100 मंदिरों को तोड़ दिया गया है. नेपाल नरेश की ओर भेंट किया गया घंटा भी लापता है.’’ सपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है और इसी कोशिश के तहत उसने अयोध्या के 72 वर्षीय एक बुजुर्ग को बलात्कार के फर्जी मामले में कई महीनों तक जेल में रखा. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी में जिस गांव को गोद लिया था उसे बेसहारा छोड़ दिया गया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें