Lockie Ferguson impressive bowling record in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 लॉकी फर्ग्यूसन ने गेंदबाजी में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसका टूट पाना लगभग असंभव है.
Last Updated:
Lockie Ferguson T20 World cup Record: आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. उसके बाद से आईसीसी के इस टूर्नामेंट में ना जानें कितने ही रिकॉर्ड बन चुके हैं. उसी में से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसका टूटना लगभग असंभव है. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पेसर लॉकी फर्ग्यूसन के नाम दर्ज है जो उन्होंने साल 2024 टी20 विश्व कप में बनाया था.

टी20 विश्व कप में लॉकी फर्ग्यूसन ने ली चार मेडन देकर 3 विकेट
नई दिल्ली: क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट की शुरुआत साल 2005 में हुई थी. देखते ही देखते टी20 क्रिकेट फैंस का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट बन गया है. शुरुआत में ये कहा जाता था कि ये कहा जाता था कि यह फॉर्मेट बल्लेबाजों का है, लेकिन धीरे-धीरे गेंदबाजों ने भी इसमें अपना दबदबा कायम किया और कुछ ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिसके बारे में यकीन कर पाना मुश्किल है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम दर्ज है, जो उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बनाया था.
टी20 क्रिकेट में लॉकी फर्ग्यूसन ने गेंदबाजी में जो किया वह बहुत ही रेयर माना जाता है. दरअसल पीएनजी के खिलाफ मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवरों के स्पेल में भी रन खर्च नहीं किए और ना कोई एक्स्ट्रा रन दिए. इस तरह उनके सभी ओवर मेडन रहे. सिर्फ इतना ही उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किए. टी20 विश्व कप के मेन इवेंट में ये कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज हैं.
क्वालिफायर में हो चुका है लॉकी फर्ग्यूसन कारनामा
आईसीसी टी20 विश्व कप के क्वालीफायर में लॉकी फर्ग्यूसन जैसी गेंदबाजी का कारनामा हो चुका है. दरअसल कनाडा के साद बिन जफर ने साल 2021 में कूलिज में पनामा के खिलाफ टी20 विश्व कप अमेरिका रीजनल क्वालीफायर मैच में चार ओवर के स्पेल में सभी मेडन डालकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, ये क्वालीफायर मैच था, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप के मेन इवेंट में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें