how to make fluffy puri। फूली पूड़ी बनाने के टिप्स

Share to your loved once


Fluffy Puri Recipe : पूड़ी हर घर में पसंदीदा व्यंजन है. चाहे त्योहार का मौका हो या रविवार की सुबह, हर कोई फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी का स्वाद लेना चाहता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि पूड़ी सही से नहीं फूलती या वह थोड़ी सख्त रह जाती है. ऐसे में खाने का मज़ा आधा रह जाता है. अच्छी खबर यह है कि कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप पूड़ी को हलवाई जैसी फूली और स्वादिष्ट बना सकते हैं. इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट पूड़ी बना सकते हैं. पूड़ी का स्वाद और उसकी फुलावट बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आटा सही तरीके से तैयार किया जाए.

इसके अलावा, कुछ खास सामग्री और मसालों का सही मात्रा में उपयोग करने से पूड़ी स्वाद और बनावट दोनों में बेहतर बनती है. आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार अदरक, लहसुन और कसूरी मेथी जैसी सामग्री से आपकी पूड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि फूली-फूली और क्रिस्पी भी बन सकती है.

पूड़ी के आटे में इन चीजों को डालें

1. अदरक-लहसुन
पूड़ी में स्वाद और हल्की खुशबू लाने के लिए अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाया जा सकता है. यह न सिर्फ पूड़ी को सुगंधित बनाता है, बल्कि उसे हल्का क्रिस्पी बनाने में भी मदद करता है. जब भी आप पूड़ी बनाने जाएं, अपने आटे में एक छोटी चम्मच कुटा हुआ अदरक और लहसुन जरूर डालें. इससे आपकी पूड़ी का स्वाद एकदम अलग और मनमोहक बन जाएगा.

2. कसूरी मेथी
कसूरी मेथी पूड़ी के स्वाद को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है. इसे हल्का भूनकर क्रश करके आटे में मिलाने से पूड़ी में अनोखा फ्लेवर आता है. इससे न केवल पूड़ी का स्वाद बेहतर होता है, बल्कि यह फूली-फूली और खुशबूदार भी बनती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पूड़ी का आटा कैसे तैयार करें
अच्छी पूड़ी के लिए आटे का सही मिश्रण बहुत जरूरी है. पूड़ी का आटा रोटी के आटे की तुलना में थोड़ा टाइट होना चाहिए. अगर आटा बहुत ढीला होगा, तो पूड़ी ठीक से नहीं फूलेगी.

1. सबसे पहले मैदा या गेहूं का आटा छान लें.
2. इसमें नमक और हल्का सा तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
3. अगर आप स्वाद में नयापन चाहते हैं तो इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और भुनी हुई कसूरी मेथी भी डालें.
4. पानी डालकर आटे को न ज्यादा नरम न ज्यादा सख्त गूंथें. आटा थोड़ा टाइट होने पर पूड़ी अच्छी तरह फूलती है.

गूंथे हुए आटे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें. इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और गर्म तेल में तलें. तेल का तापमान सही होना बहुत जरूरी है. ज्यादा गरम तेल में पूड़ी जल्दी जल सकती है और ठंडा तेल होने पर पूड़ी फूलती नहीं.

एक्स्ट्रा टिप्स
पूड़ी को तुरंत तलें, देर होने पर वह सख्त हो सकती है. तलते समय तेल का तापमान बराबर रखें. आटे में अगर थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डाल दें तो पूड़ी और भी हल्की और फूली बनती है. इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप घर पर ही हलवाई जैसी फूली और स्वादिष्ट पूड़ी बना सकते हैं. बच्चों और बड़े सभी को यह पूड़ी बहुत पसंद आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP