जिस लैंबॉर्गिनी कार ने कानपुर में मचाया कहर, उसके साथ सेल्फी खींचने में लगे लोग, शिवम कहां है?
Last Updated:
Kanpur Hit Run Case: कानपुर में जिस तेज़ रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने सड़क पर कहर बरपाया, वही कार अब लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है. हादसे के बाद कार को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटती दिखी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जबकि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है, कार चलाने वाला शिवम आखिर कहां है? पुलिस जांच में जुटी है.

कानपुर हिट एंड रन केस.
कानपुर: यूपी में कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे ने देशभर को हिलाकर रख दिया है. आरोपी शिवम का भी कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है. केस को लेकर ग्वालटोली थाना में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. वहीं दूसरी तरफ लोग कार की सेल्फी खींचने में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई भी तेज हो गई है. वहीं पुलिस जांच में शिवम मिश्रा का नाम आया, जिसके बाद उसका नाम बढ़ा दिया गया और इस पूरे मामले पर 17 टीम में बनाई गई है. जो विभिन्न एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. इस पूरे मामले पर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का कहना है कि घटनाक्रम में कोई भी शामिल हो उसके खिलाफ जो भी विधि करवाई है वह की जाएगी.
वहीं कमिश्नर रघुबीर लाल ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि जांच में शिवम मिश्रा का नाम मुख्य आरोपी और चालक के रूप में सामने आया है. कमिश्नर ने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस संतुष्ट है कि एक्सीडेंट के समय शिवम ही कार चला रहा था. वहीं, दूसरी तरफ, तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के वकील ने अब पुलिसिया दावों को सिरे से खारिज किया है. कोर्ट में वकील मृत्युंजय कुमार ने दावा करते हुए कहा है कि हादसे के वक्त शिवम कार नहीं चला रहा था, बल्कि उनके ड्राइवर मोहन के हाथ में कार थी.
यह हासदआ बीते रविवार (8 फरवरी) की दोपहर लगभग 3:15 बजे ग्वालटोली इलाके के वीआईपी मार्ग पर हुआ है. दिल्ली नंबर (DL 11 CF 4018) की काले रंग की लिमिटेड एडिशन लैंबॉर्गिनी कार थी. चश्मदीद सोनू त्रिपाठी के मुताबिक, कार ने पहले एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया. वहीं डायमंड रिंग चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में स्पष्ट है कि कार किस दिशा से आई और कैसे उसने बुलेट मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि इस हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें