गोंडा में खड़ा है 250 साल पुराना पीपल का पेड़, 21 शनिवार दीपक जलाने से बदलती है किस्मत
Last Updated:
Gonda news: जानकी नगर में एक ऐसा पीपल का पेड़ मौजूद है, जो करीब 200 से 250 साल पुराना बताया जाता है. यह पेड़ न सिर्फ अपनी उम्र की वजह से खास है, बल्कि इससे जुड़ी आस्था और रहस्यमयी मान्यताओं के कारण भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पीपल कई पीढ़ियों से यहां खड़ा है. पुराने बुजुर्ग बताते हैं कि उनके पूर्वज भी इस पेड़ की पूजा किया करते थे. मान्यता है कि इस पीपल के नीचे सच्चे मन से पूजा करने और दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
गोंडा: विकासखंड झंझरी ग्राम सभा जानकी नगर में एक ऐसा पीपल का पेड़ मौजूद है, जो करीब 200 से 250 साल पुराना बताया जाता है. यह पेड़ न सिर्फ अपनी उम्र की वजह से खास है, बल्कि इससे जुड़ी आस्था और रहस्यमयी मान्यताओं के कारण भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पीपल कई पीढ़ियों से यहां खड़ा है. पुराने बुजुर्ग बताते हैं कि उनके पूर्वज भी इस पेड़ की पूजा किया करते थे. मान्यता है कि इस पीपल के नीचे सच्चे मन से पूजा करने और दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
200 साल पहले निकला था यह पेड़
लोकल 18 से बातचीत के दौरान ब्रह्म बाबा मंदिर मंदिर के महंत झिनकन गिरी बताते हैं कि जिस पीपल के पेड़ को देख रहे हैं या पीपल का पेड़ लगभग 200 से ढाई सौ वर्ष पुराना माना जाता है. यह भी माना जाता है कि इस पेड़ की स्थापना किसने नहीं की थी यहां पर स्वयं निकाला था और इसकी पूजा तब से की जा रही है या भी माना जाता है कि यहां पर जो सच्चे मन से भक्त आते हैं उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है.
ब्रह्म बाबा के स्थान पर प्रत्येक शनिवार को मेला लगता है या भी माना जाता है कि यहां पर प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालु जाकर दीपक जलाते हैं पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की गई है. और प्रतीक शनिवार को श्रद्धालु जाकर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं और शनिदेव के स्थान पर भी दीपक जलाते हैं. झिनकन गिरी बताते हैं कि हमारी चौथी पीढ़ी है जो जहां पर पूजा पाठ कर रही है.
21 शनिवार दीपक जलाने से बदलती है किस्मत
गोंडा की गुड्डा बताती है कि ब्रह्म बाबा के स्थान हम आते हैं और श्रद्धा भाव से यहां पर काम भी करते हैं और हमने पहली बार जब यहां पर दीपक जले तो हमारी तबीयत काफी खराब थी और वह ठीक हो गई उसके बाद हम पिछले 4 से 5 वर्ष से प्रत्येक दिन यहां पर आई हूं और दीपक जलाती हूं और ब्रह्म बाबा हमारी सारी मनोकामना भी पूरी करते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें