मुस्लिम मां-सिख पिता की बेटी, खुद दूसरे धर्म के हीरो से रचाई शादी, लीड के बाद सपोर्टिंग रोल्स से छाईं एक्ट्रेस

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड की वो बेबाक हसीना जिसने पहले लीड रोल्स से तहलका मचाया और फिर ढलती उम्र में वो सपोर्टिंग किरदारों में नजर आने लगीं. ये हसीना और कोई नहीं, सारा अली खान और इब्राहिम की अम्मी जान अमृता सिंह हैं. अमृता ने सनी देओल के साथ फिल्म बेताब से 1983 में अपने करियर की शुरुआत की थी और कुछ ही समय में वो सिल्वर स्क्रीन पर छा गईं.

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार अमृता सिंह ने अपनी दिलकश मुस्कान और आकर्षक पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों पर खास जगह बनाई. उनका जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था. उनके पिता शिविंदर सिंह विर्क इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे, जबकि उनकी मां रुखसाना सुल्ताना इमरजेंसी के दौर में एक चर्चित और विवादों में रही राजनीतिक शख्सियत थीं.

अमृता सिंह ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा और अपने पहले ही रोल से खास पहचान बना ली. इसके बाद 1980 के दशक में उन्होंने मर्द, साहेब और खुदगर्ज जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया. सनी देओल और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिससे वह उस दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.

आज अमृता सिंह बस साइड रोल्स में नजर आती हैं, लेकिन उनका करियर सिर्फ साइड रोल्स तक सीमित नहीं था. आज उनके बेहतरीन किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बेताब: अमृता सिंह ने 1983 में इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा. इसमें उन्होंने सनी देओल के साथ लीड रोल निभाया था. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और बॉलीवुड में उनकी जगह पक्की कर दी. जावेद अख्तर द्वारा लिखी और राहुल रवैल द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा को कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे.

खुदगर्ज: दीपक सरीन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमृता सिंह जैकी श्रॉफ के साथ नजर आईं. फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी जबरदस्त सराहना मिली. रोमा के दमदार किरदार के जरिए अमृता ने गहरी छाप छोड़ी. इसके लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर फॉर सपोर्टिंग एक्ट्रेस मिला था.

मर्द: अमृता सिंह के करियर की यादगार फिल्मों में ‘मर्द’ का नाम भी शामिल है, जिसमें उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया. साल 1985 में रिलीज हुई यह एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और अमृता के करियर को नई ऊंचाई मिली.

राजू बन गया जेंटलमैन: इस सूची में शाहरुख खान की फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ भी शामिल है. इस रोमांटिक कॉमेडी में अमृता सिंह ने सपना का किरदार निभाया है, जो राजू (शाहरुख खान) से बेइंतहा मोहब्बत करती है, लेकिन जब उसे एहसास होता है कि वह राजू की सपनों की लड़की नहीं है, तो उसका दिल टूट जाता है. अमृता का किरदार काफी प्रभावशाली था.

2 स्टेट्स: साल 2014 में आई इस फिल्म में अमृता सिंह ने एक ठेठ पंजाबी मां की भूमिका निभाई थी. चेतन भगत के मशहूर नॉवेल पर आधारित इस कहानी में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. अपने सशक्त और प्रभावशाली किरदार से अमृता ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मुस्लिम मां-सिख पिता की बेटी, खुद दूसरे धर्म के हीरो से रचाई शादी, मचाया तहलका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP