India vs Namibia: भारतीय टीम के प्रति प्यार और जुनून, दिल्ली में भारत-नामीबिया मुकाबला लगभग हाउसफुल! 98% टिकट सोल्ड
Last Updated:
India vs Namibia World cup match: भारतीय टीम का नामीबिया टीम से मुकाबला भले ही एकतरफा माना जा रहा हो, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का जुनून कम नहीं हुआ है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच के 98% टिकट बिक चुके हैं. यह दिखाता है कि जीत से ज्यादा भारतीय टीम को सपोर्ट करना फैंस के लिए मायने रखता है.
दिल्ली: India vs Namibia World cup match 2026, ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो चुका है. वहीं भारतीय टीम नें 7 फरवरी को ही वर्ल्ड कप का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत भी दर्ज की है. इसके बाद अब 12 फरवरी को भारतीय टीम की नामीबिया से दिल्ली में भिड़न्त होने जा रही है, जो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दूसरा मैच है. हालांकि, नामीबिया की टीम न तो रेगुलर क्रिकेट खेलती है और न ही वह इतनी बड़ी टीम है कि भारतीय टीम को हरा दे. लेकिन फिर भी इस मैच को लेकर एक अलग ही बात निकलकर सामने आ रही है, जिसके बारे में हम आपको आगे इस लेख में बताने जा रहे हैं.
आमतौर पर क्रिकेट में यह कई बार देखा गया है कि जब भी किसी बड़ी टीम का किसी छोटी टीम से मैच होता है तो उसे देखने के लिए ज्यादा लोग ग्राउंड में नहीं जाते हैं. ऐसा ही एक मैच 12 फरवरी को भी है जिसमें भारतीय टीम नामीबिया की टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप T20 का अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैच को देखने के लिए 98% टिकट्स अभी तक बिक चुकी हैं. वहीं जिस समय यह खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं, उस समय तक केवल 2% ही टिकट्स बची हैं. हम आपको यह भी बता दें कि यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है और इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 41,842 दर्शकों की है.
भारतीय टीम के प्रति प्यार और जुनून
अब इसमें चौंकाने वाली बात यह भी है कि भारतीय लोगों को, और जो भी विश्व भर में क्रिकेट को समझते हैं, उन सबको पता है कि भारतीय टीम का इस मैच को जीतना लगभग तय है, लेकिन फिर भी आप देख सकते हैं कि भारत के लोग और खासकर दिल्ली के लोग इस मैच को भी स्टेडियम में आकर देखना चाहते हैं, जिस मैच के बारे में उन्हें यह पूरा मालूम है कि यह मैच लगभग एकतरफा ही भारतीय टीम जीतेगी, मगर इससे पता लगता है कि अपनी भारतीय टीम और क्रिकेट के प्रति हमारे देश में कितना प्यार और जुनून है.
लोगों ने क्या कुछ कहा
इस मैच को लेकर जब हमने जनता से बात की तो राय नाम की एक महिला का कहना था कि उन्होंने तो कब से ही इस मैच की टिकट खरीद ली थी और वह इसे स्टेडियम में आकर जरूर देखेंगी. वहीं उन्हीं की एक मित्र मनचंदा का कहना था कि उन्होंने इस मैच को देखने का प्रोग्राम कब से अपने दोस्तों के साथ बनाया हुआ था, इसलिए उन्होंने वीआईपी टिकट्स, जो कि सबसे महंगी होती हैं, उन्हें खरीदा है और वह अपनी भारतीय टीम को इधर आकर ग्राउंड पर सपोर्ट करेंगी. अंत में हम आपको यह भी बता दें कि यदि टिकटों की रेट की बात करें तो मुकाबले के लिए सामान्य टिकटों की कीमत करीब ₹500 से शुरू होती है, जबकि प्रीमियम और VIP कैटेगरी के टिकट ₹8,000 से ₹15,000 तक हैं. महंगे टिकटों में दर्शकों को बेहतर बैठने की व्यवस्था, खास लाउंज और अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें