ग्रामीण रसोई का सुपरफूड, इस तरीके से बनाएं लाजवाब छत्तीसगढ़ी सेमी-टमाटर सब्जी
Chhattisgarhi semi tomato sabzi recipe : छत्तीसगढ़ के गांवों में इन दिनों टमाटर और सेमी से बनी पारंपरिक लपेटेदार सब्जी लोगों की थाली में खास जगह बना रही है. कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ हल्की और सुपाच्य भी होती है. गृहिणी लक्ष्मी नायक बताती हैं कि पीढ़ियों से गांवों में यह रेसिपी बनाई जा रही है. सेमी को उबालकर उसमें मूंगफली पेस्ट और टमाटर मिलाया जाता है, फिर सरसों-मिर्च का तड़का लगाया जाता है. रोटी और चावल दोनों के साथ यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है और फाइबर व विटामिन सी से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.
