Holi 2026 Shukra Shani Yuti Lucky Zodiac Signs। होली 2026 पर शुक्र-शनि युति से 6 राशियों के करियर, धन और तरक्की के संकेत
Last Updated:
Holi 2026: होली का रंग सिर्फ चेहरों पर नहीं चढ़ता, कई लोग मानते हैं कि इस दिन किस्मत पर भी खास रंग लग जाता है. 2026 की होली कुछ वैसी ही मानी जा रही है. वजह है आसमान में बनने वाला एक दिलचस्प संयोग. 4 मार्च को होली के दिन शुक्र और शनि मीन राशि में साथ बैठेंगे. ज्योतिष मानने वालों के बीच इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा. शुक्र आराम, प्यार, पैसे और सुख का कारक माना जाता है, वहीं शनि मेहनत, धैर्य और स्थिर नतीजों से जुड़ा है. जब ये दोनों साथ आते हैं, तो अचानक उछाल नहीं बल्कि धीरे-धीरे मजबूत ग्रोथ के संकेत माने जाते हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये असर हर किसी पर बराबर नहीं पड़ेगा, कुछ राशियों के लिए ये वक्त खास मौका बन सकता है.
होली 2026 का ग्रह संयोग क्यों माना जा रहा खास ज्योतिष जानकार कहते हैं कि शुक्र मीन में काफी सहज महसूस करता है. दूसरी तरफ शनि यहां गंभीरता जोड़ता है. मतलब ये कि दिखावे की जगह असली प्रगति के मौके बन सकते हैं. ऐसे समय में लोग अपने काम को लेकर ज्यादा जिम्मेदार दिखते हैं, फालतू खर्च कम करते हैं और लंबे फायदे की सोचते हैं. कई बार ऐसा दौर करियर में टर्निंग पॉइंट जैसा बन जाता है, खासकर उनके लिए जो पहले से मेहनत कर रहे थे लेकिन रिजल्ट अटका हुआ था. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
इन 6 राशियों पर ज्यादा असर 1. वृषभ राशि वृषभ वालों के लिए ये समय करियर में आगे बढ़ने का मौका बना सकता है. ऑफिस में सीनियर्स आपकी काम करने की स्टाइल नोटिस कर सकते हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा शुरू हो सकती है. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है, खासकर घर या आराम से जुड़ी चीजों पर.
2. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के काम की तारीफ सुनने को मिल सकती है. जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं जैसे गाना, एक्टिंग, डिजाइन या कंटेंट, उन्हें कोई बड़ा मौका मिल सकता है. नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए इंटरव्यू कॉल बढ़ सकते हैं. घर के माहौल में भी थोड़ी नरमी आ सकती है, पुराने मनमुटाव कम हो सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
3. तुला राशि तुला वालों को अपने विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं दिखती. आपकी मेहनत खुद जवाब दे सकती है. ऑफिस पॉलिटिक्स में भी आप संभलकर चलेंगे तो फायदा रहेगा. परिवार की तरफ से आर्थिक मदद या कोई फायदा मिलने के संकेत हैं. बस सेहत को हल्के में न लें, थकान को नजरअंदाज न करें.
4. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोगों की फोकस पावर बढ़ सकती है. पढ़ाई या एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ये समय मददगार हो सकता है. विदेश में पढ़ाई या काम का प्लान बना रहे हैं तो रास्ता खुल सकता है. बिजनेस करने वालों की कोई पुरानी प्लानिंग अब चल सकती है.
5. मकर राशि मकर वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है. मीटिंग्स में आपकी बात सुनी जा सकती है. पैसों की स्थिति में सुधार दिख सकता है और सेविंग्स पर ध्यान जा सकता है. कुछ लोग साइड बिजनेस शुरू करने की सोच को असल रूप दे सकते हैं.
6. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों को फैमिली बिजनेस या पुरानी प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा मिल सकता है. जो प्लान लंबे समय से अटके थे, वे होली के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं. घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे दिमाग का बोझ हल्का हो सकता है.
क्या रखें ध्यान ज्योतिषी अक्सर कहते हैं कि ग्रह मौके देते हैं, काम इंसान को खुद करना होता है. ये समय प्लानिंग, धैर्य और अनुशासन मांगता है. जल्दबाजी या बिना सोचे फैसले लेने से फायदा कम हो सकता है. जो लोग अपनी आदतों में थोड़ा सुधार लाते हैं, उन्हें इस दौर का असर ज्यादा साफ दिख सकता है.