Board Exam Tips: साइंस में लाना है 90 से ज्यादा मार्क्स? तो आखिरी सप्ताह में इन 7 जरूरी टिप्स को बांध लें गांठ – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Board Exam Tips: बोर्ड परीक्षा 2026 नजदीक है. ऐसे में सिर्फ बार-बार पढ़ना पर्याप्त नहीं होता. अध्याय पढ़ने के बाद किताब बंद करके खुद से सवाल पूछना ज्यादा प्रभावी है. जैसे- ओम का नियम क्या है? या प्रकाश संश्लेषण के चरण लिखिए. वे कहते हैं कि सप्ताह में दो-तीन बार चैप्टर-वाइज सेल्फ-टेस्ट लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कमजोरियां सामने आती हैं.

गाजीपुर: बोर्ड परीक्षाएं 18–20 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. ऐसे में विज्ञान विषय के छात्रों के लिए यह अंतिम सप्ताह बेहद अहम है. पीजी कॉलेज के केमिस्ट्री प्रोफेसर त्रिनाथ मिश्रा ने छात्रों और अभिभावकों को संतुलित तैयारी, पर्याप्त नींद और रणनीतिक रिवीजन की सलाह दी है. उनका कहना है कि देर रात तक जागकर पढ़ना सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि नियमित अभ्यास और मानसिक स्थिरता ज्यादा जरूरी है.

प्रोफेसर मिश्रा के अनुसार, सिर्फ बार-बार पढ़ना पर्याप्त नहीं होता. अध्याय पढ़ने के बाद किताब बंद करके खुद से सवाल पूछना ज्यादा प्रभावी है. जैसे- ओम का नियम क्या है? या प्रकाश संश्लेषण के चरण लिखिए. वे कहते हैं कि सप्ताह में दो-तीन बार चैप्टर-वाइज सेल्फ-टेस्ट लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कमजोरियां सामने आती हैं.

फॉर्मूला का कांसेप्ट समझे

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एक ही दिन में पूरा पाठ खत्म करने के बजाय ‘गैप देकर पढ़ाई’ करें. पहले दिन अध्याय पढ़ें, दो-तीन दिन बाद छोटा रिवीजन करें और फिर एक सप्ताह बाद प्रश्न हल करें. इससे जानकारी लंबे समय तक याद रहती है. फिजिक्स और केमिस्ट्री के छात्रों को न्यूमेरिकल और डेरिवेशन को समझकर हल करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि “फॉर्मूला रटने के बजाय उसका कॉन्सेप्ट समझना जरूरी है.

साइंस विषय के छात्रों के लिए आखिरी मोमेंट की टिप्स

बायोलॉजी के छात्रों के लिए उन्होंने डायग्राम और फ्लोचार्ट को महत्वपूर्ण बताया. “लेबल्ड डायग्राम की रोज़ प्रैक्टिस करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि देर रात तक पढ़ाई करने से सफलता की गारंटी नहीं मिलती. पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है. अगर आप रात भर जागेंगे तो सुबह थकान रहेगी और दिमाग ठीक से काम नहीं करेगा. अच्छी नींद याददाश्त मजबूत करती है.

प्रोफेसर मिश्रा ने अभिभावकों की भूमिका पर भी जोर दिया. उनका कहना है कि बच्चों पर तुलना और दबाव डालने से बचें. “हर छात्र की अपनी गति और क्षमता होती है. पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और सकारात्मक माहौल उतना ही जरूरी है जितना पढ़ाई. उन्होंने अंत में कहा तैयारी को लेकर उनका सुझाव है कि परीक्षा नजदीक आने का इंतजार न करें. रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ें. कम से कम एक घंटा नियमित रिवीजन करें.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

homecareer

साइंस में कैसे लाएं 90+ अंक? एक्सपर्ट ने बताए आखिरी सप्ताह के 7 जरूरी मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP