ICC T20 World cup live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया का मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ
Last Updated:
ICC T20 World Cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन आज खेले जाने वाले तीन मुकाबलों में पहली टक्कर नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच होगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. टॉस क…और पढ़ें

नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला
ICC T20 World cup live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आज चौथा दिन है. पहले मैच में पाकिस्तान को रुलाने वाली नीदरलैंड्स की टीम का सामना नामीबिया से होगा. दूसरा मैच ग्रुप डी की टीम न्यूजीलैंड और यूएई के बीच होगा. दिन के आखिरी मैच में पाकिस्तान की टीम भारत से हारने वाले अमेरिका के खिलाफ उतरेगा. पिछले वर्ल्ड कप में इस टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था.
नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: मालन क्रुगर, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), जान बाल्ट, बर्नार्ड शोल्ट्ज, और बेन शिकोंगो।
नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, और पॉल वैन मीकेरेन।