बाहर चॉकलेटी, अंदर जूसी, 10 मिनट में बनती है चॉकलेट स्ट्रॉबेरी…500 का डेजर्ट 100 में, पार्टनर भी खुश, पॉकेट भी! – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Chocolate Strawberry Recipe Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को घर पर बनाकर ये स्पेशल चॉकलेट स्ट्रॉबेरी गिफ्ट करें. बाजार में 400-500 का मिलने वाला यह पैक घर पर 100-200 में तैयार हो जाएगा. यानी कीमत आधी और मजा डबल. देखें रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. वैलेंटाइन डे नजदीक आ रहा है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज करना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ बनाकर दे सकते हैं. इसी क्रम में आजकल चॉकलेट स्ट्रॉबेरी काफी ट्रेंड कर रहा है. बाहर इसकी कीमत काफी अधिक होती है, जो 250 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक जाती है. ऐसे में आप इसे घर पर ही बहुत आसान तरीके से बना सकते हैं.

कैसे बनती है चॉकलेट स्ट्रॉबेरी
रांची की जानी-मानी कुकिंग एक्सपर्ट प्रियंका बताती हैं कि जब भी वैलेंटाइन डे की बात आती है और पार्टनर को गिफ्ट या खाने की चीज की सोच होती है, तो चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी दो ऐसी चीजें हैं, जो वैलेंटाइन और प्यार को दर्शाती हैं. ऐसे में इन दोनों को मिलाकर आप घर पर अपने हाथों से बढ़िया डेजर्ट तैयार कर सकते हैं और अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं.

गिन के तीन स्टेप में बनकर होगा तैयार
एक्सपर्ट बताती हैं कि सबसे पहले आपको बाजार से स्ट्रॉबेरी लानी होगी. यह आपको 50 से 60 रुपये में एक डब्बा मिल जाएगा. लाने के बाद सबसे पहले उसके सारे पत्ते हटा दें और इसे अच्छे से धो लें. अच्छी तरह धोने के बाद ऊपर का पानी कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रखें कि स्ट्रॉबेरी पर पानी नहीं लगा होना चाहिए. इसके बाद इसे छोटे-छोटे स्लाइस में या बीच से दो टुकड़ों में काट लें.

इसके बाद ले आएं चॉकलेट
इसके बाद आपको चॉकलेट लेनी है. चॉकलेट में अमूल चोको मिंस चॉकलेट ले सकते हैं. यह छोटे-छोटे रैपर में आती है. ऐसी 6-7 चॉकलेट लें या ज्यादा मात्रा में बनाना हो तो उस हिसाब से अधिक भी ले सकते हैं. अब गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और उसमें पानी गर्म करें. बर्तन ऐसा हो कि उसके ऊपर कांच का या स्टील का दूसरा बाउल आ जाए. जब पानी खौलने लगे और उसमें से जबरदस्त भाप निकले तो दूसरे बाउल को उसके ऊपर रखें और चॉकलेट डालकर कवर कर दें. कुछ ही देर में चॉकेलट मेल्ट हो जाएगी.

नहीं सख्त होगी चॉकलेट
इसे डबल बॉयलर मैथ्ड कहते हैं और चॉकलेट ऐसे ही पिघलायी जाती है. आप इसे गैस पर भी पिघला सकते हैं पर डायरेक्ट बर्तन में पिघलाएंगे तो जमने के बाद यह पत्थर जैसी हो सकती है. डबल बॉयलर मैथ्ड से यानी स्टीम से पिघली चॉकलेट दोबारा जमने पर भी सॉफ्ट रहती है. चाहें तो जरा सा गुनगुना दूध भी इस स्टेज पर मिला सकते हैं. आप अपने मन की कोई भी चॉकलेट ले सकते हैं.

अब आपको स्ट्रॉबेरी डालनी है
अब इस बाउल में कटी हुई स्ट्रॉबेरी डाल दें. इसके ऊपर छोटे-छोटे चॉकलेट के दाने डाल दें. आप व्हाइट चॉकलेट या डार्क चॉकलेट के क्रश किए हुए दाने भी डाल सकते हैं, जो दिखने में काफी सुंदर लगते हैं. लीजिए, बनकर तैयार है आपका यमी चॉकलेटी स्ट्रॉबेरी. बाहर बाजार में इसी का दाम करीब 250 रुपये तक होता है, जबकि घर पर आप इसे महज 60 से 70 रुपये में ही बना सकते हैं. इसमें साबुत स्ट्रॉबेरी डालेंगे तो और सुंदर लुक आएगा. उसे निकालकर किसी छलनी जैसे बर्तन में संभाल कर एक-एक रखें. ताकि कोटिंग साफ हो और यह दिखने में सुंदर  लगे.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

बाहर क्रीमी, अंदर जूसी, 10 मिनट में बनती है चॉकलेट स्ट्रॉबेरी…पार्टनर भी खुश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP