aaj ka panchang 10 February 2026 | falgun maas krishna paksha ashtami tithi 2026 muhurat Mangalwar vrat shubh yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 10 फरवरी 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 February 2025: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि दिन मंगलवार है. आज का दिन माता दुर्गा, श्रीराम भक्त हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को समर्पित है. इस दिन भक्ति-भाव से पूजा करने माता दुर्गा और श्रीराम भक्त प्रसन्न होते हैं. साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. आज फाल्गुन कृष्ण अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, कौलव करण और चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक पर संचार करेंगे. आज उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने से संकटों से मुक्ति, साहस में वृद्धि और मनोबल को मजबूती मिलती है. मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी की नियमित पूजा व भक्ति से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है. साथ ही नजर दोष और अनचाहे संकटों से सुरक्षा मिलती है.
धार्मिक ग्रंथों में हनुमानजी को मंगल ग्रह का अधिष्ठाता माना गया है. मंगलवार को उनकी पूजा करने से मंगल दोष के दुष्प्रभाव शांत होते हैं और कार्यों में सफलता के योग बनते हैं. हनुमानजी संकटमोचन भी कहलाते हैं, उनकी उपासना से भय, रोग और शत्रु बाधाएं कम होती हैं. आज ब्रह्म मुहूर्त में स्नान व ध्यान से निवृत होकर हाथ में अक्षत लेकर मंगलवार व्रत का संकल्प लें. इसके बाद लाल वस्त्र पहनकर हनुमानजी की पूजा अर्चना शुरू करें. हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, बूंदी और चोला अर्पित करें. साथ ही हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. सायंकाल आरती और रात्रि जागरण भी करें. मंगलवार को सच्चे मन से की गई हनुमानजी की पूजा शीघ्र फल देती है. विशेषकर कठिन समय में यह उपासना आशा और ऊर्जा का संचार करती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 फरवरी 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 07:27 ए एम तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- विशाखा – 07:55 ए एम तक, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 07:27 ए एम तक, तैतिल – 08:43 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- ध्रुव – 01:42 ए एम, 11 फरवरी तक, व्याघात योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:04 ए एम
सूर्यास्त- 06:07 पी एम
चन्द्रोदय- 02:16 ए एम, 11 फरवरी
चन्द्रास्त- 11:45 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:20 ए एम से 06:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:26 पी एम से 03:10 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:05 पी एम से 06:31 पी एम
अमृत काल : 11:12 पी एम से 12:59 ए एम, 11 फरवरी
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 11 फरवरी
शिववास: गौरी के साथ – 07:27 ए एम तक, उसके बाद सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 10 फरवरी 2025
राहुकाल: 03:21 पी एम से 04:44 पी एम
यमगण्ड: 09:50 ए एम से 11:13 ए एम
आडल योग: 07:04 ए एम से 07:55 ए एम
दुर्मुहूर्त: 09:16 ए एम से 10:01 ए एम
गुलिक काल: 12:35 पी एम से 01:58 पी एम
दिशाशूल- उत्तर