Mirchi ka halwa recipe, मिर्ची का हलवा रेसिपी और फायदे हरी मिर्च से बने स्वादिष्ट हलवे के लाभ.
Last Updated:
मिर्ची का हलवा सुनते ही ज्यादातर लोग चौंक जाते हैं, लेकिन यह न तो तीखा होता है और न ही मुंह जलाता है. सही तरीके से बनी यह अनोखी मिठाई स्वाद में बेहद क्रीमी और हल्की मीठी होती है. खास बात यह है कि मिर्ची का हलवा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

अगर आपने अब तक गाजर, मूंग दाल या बादाम का हलवा ही खाया है, तो मिर्ची का हलवा सुनकर हैरानी होना बिल्कुल लाजमी है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि मिर्ची से बनी कोई भी चीज़ तीखी ही होगी, लेकिन मिर्ची का हलवा इसका पूरा उल्टा है. यह न तो तीखा होता है और न ही जीभ जलाता है, बल्कि स्वाद में बेहद खास और सेहत के लिहाज़ से भी फायदेमंद माना जाता है. खास बात यह है कि इसे हरी मिर्च से बनाया जाता है, जिसमें मौजूद पोषक तत्व सही तरीके से प्रोसेस होने पर शरीर को नुकसान नहीं, बल्कि लाभ देते हैं. आयुर्वेद और देसी रेसिपीज में यह हलवा पाचन और इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना गया है.
मिर्ची का हलवा बनाने के लिए ऐसी हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है जो ज्यादा तीखी न हो. सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल दिए जाते हैं, क्योंकि असली तीखापन बीजों में ही होता है. इसके बाद मिर्च को हल्का उबालकर या दूध में भिगोकर रखा जाता है, जिससे उसकी तीखापन पूरी तरह खत्म हो जाती है. फिर इसे पीसकर पेस्ट बनाया जाता है. इस पेस्ट को घी में धीमी आंच पर भूनने से उसका कच्चापन खत्म होता है और खुशबू आने लगती है. इसके बाद इसमें दूध, मावा या खोया और जरूरत के अनुसार चीनी मिलाई जाती है. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाने से यह गाढ़ा और स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार होता है.
View this post on Instagram