Vegetarian Kebab Recipe। हेल्दी वेज कबाब रेसिपी

Share to your loved once


Vegetarian Kebab Recipe : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि खाना जल्दी भी बने और सेहत के लिए अच्छा भी हो. रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं और फिर कुछ चटपटा या बाहर का तला-भुना खाने का मन करने लगता है. लेकिन बाहर का खाना हर बार सेहत के लिए सही नहीं होता. ऐसे में अगर घर पर ही कुछ ऐसा बना लिया जाए जो स्वाद में जबरदस्त हो और हेल्दी भी, तो मजा ही आ जाए. अगर आप वेजिटेरियन हैं और वीकेंड पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चुकंदर और शकरकंद से बने ये कबाब आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं. यह कबाब दिखने में जितने शानदार लगते हैं, खाने में उतने ही लाजवाब होते हैं. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं और बनाने का तरीका भी काफी आसान है. चुकंदर, शकरकंद और अखरोट का कॉम्बिनेशन इस रेसिपी को स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर बनाता है. एक बार यह कबाब बना लिए, तो घर के लोग बार-बार बनाने की फरमाइश जरूर करेंगे.

चुकंदर, शकरकंद और अखरोट क्यों हैं खास
चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. शकरकंद फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन भी सही रहता है. इसमें विटामिन A, C और पोटैशियम भी होता है. अखरोट में हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, जो दिमाग और दिल दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. इन तीनों को मिलाकर बना कबाब स्वाद और सेहत दोनों का पूरा ख्याल रखता है.

कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

-1 मीडियम साइज चुकंदर
-1 मीडियम साइज शकरकंद
-1/2 कप अखरोट
-1 छोटा प्याज
-2 चम्मच ब्रेड क्रंब्स
-1 हरी मिर्च
-1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
-1 चम्मच जीरा पाउडर
-1/2 चम्मच धनिया पाउडर
-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1/2 चम्मच गरम मसाला
-1/2 चम्मच चाट मसाला
-नमक स्वादानुसार
-1 चम्मच हरा धनिया
-1 चम्मच नींबू का रस
-तलने के लिए थोड़ा सा तेल

कबाब बनाने की आसान विधि
सबसे पहले चुकंदर और शकरकंद को अच्छे से धो लें. अब कुकर में डालकर 2 सीटी आने तक उबाल लें. ठंडा होने पर दोनों का छिलका उतार लें और एक बड़े बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. इसके बाद इसमें बारीक पिसे हुए अखरोट, कटा प्याज, ब्रेड क्रंब्स, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी मसाले, नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालें. अब इस मिश्रण को हाथों से अच्छे से मिला लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब मिश्रण से मध्यम आकार के कबाब बना लें और 2 से 4 मिनट के लिए रख दें ताकि शेप सेट हो जाए. एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और मीडियम आंच पर कबाब डालें. दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे होने तक सेंक लें. जब कबाब अच्छे से पक जाएं तो गैस बंद कर दें.

परोसने का तरीका
गरमागरम चुकंदर-शकरकंद कबाब को हरी चटनी या टमाटर के केचप के साथ परोसें. चाहें तो इसे पराठे या ब्राउन ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं. यह स्नैक्स, स्टार्टर या हल्की डिनर के रूप में भी बेहतरीन लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP