aaj ka Mesh rashifal 10 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 10 फरवरी 2026
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 february 2026 : आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि अष्टमी और नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण और योग ध्रुव है. शुभ समय 12.13 से 12.57 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय शाम 3.21 मिनट से 4.44 मिनट तक होगा. उत्तर में जाना खतरनाक हो सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि मेष राशि के लिए आज का दिन फायदों वाला है. धन कमाने के योग हैं. नए आर्डर मिल सकते हैं. नौकरी में टीम वर्क काम आएगा. लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी. पार्टनर से मीठी-मीठी बातें होंगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन फायदों से घिरा रहेगा. धन कमाने के अवसर मिलेंगे और व्यवसाय में नए आर्डर मिलने के योग हैं. पब्लिक डीलिंग और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में टीम वर्क से काम सफल होगा. लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी. पार्टनर के साथ मीठी चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भगवान शिव की आराधना करने से शुभ फल मिलेंगे. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण है. योग ध्रुव है. आज सूर्योदय 7.03 मिनट सुबह और सूर्यास्त 6.07 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 3.21 मिनट से 4.44 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगी.
कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि को नौकरी में टीम वर्क से सफलता मिलेगी. क्लाइंट, पार्टनर और पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं. सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, मानसिक दबाव परेशान कर सकता है. कमर, जोड़ों और थकान संभव है. कार्य और जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें. प्यार और पार्टनर से सहयोग और समझदारी मिलेगा. अविवाहितों के लिए कोई नया संबंध या विवाह की शुरुआत हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. घर में संतुलन और समाजस्य बना रहेगा. बुजुर्गों का सलाह लाभकारी होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें