न आलिया भट्ट, न रश्मिका मंदाना, ये हीरोइन रातोंरात हुई ऐश्वर्या राय से ज्यादा पॉपुलर, डेब्यू करते ही बनी स्टार

Share to your loved once


Last Updated:

हिंदी फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता ने हीरोइन को रातोंरात स्टार बना दिया, जिसमें वे दोगुनी उम्र के कोस्टार के साथ उनका रोमांस हर किसी का दिल जीत रहा है. इधर बॉक्स ऑफिस में फिल्म की कमाई का मीटर बढ़ता गया, उधर हीरोइन की पॉपुलैरिटी आसमान छूने लगी. अब यह आलम है कि हीरोइन को IMDb ने ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट’ में पहला स्थान दिया है. वे लोकप्रियता के मामले में ऐश्वर्या राय जैसी दिग्गज हीरोइन से आगे निकल गई हैं. क्या आपने पहचाना?

नई दिल्ली: राहुल रॉय की तरह हीरोइन को अपनी डेब्यू फिल्म से वह स्टारडम हासिल हुआ, जिसे पाने के लिए सितारे सिनेमा में बरसों लगा देते हैं. एक्ट्रेस पर दर्शक जान छिड़क रहे हैं, जिसने 22 साल बड़े स्टार के साथ पर्दे पर रोमांस करके सबका दिल जीत लिया. हीरोइन ने पॉपुलैरिटी में ऐश्वर्या राय को पछाड़ दिया है. आईएमडीबी ने उन्हें पॉपुलैरिटी में पहला स्थान दिया है, जबकि उनके कोस्टार को दूसरी पॉजीशन मिली है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

हम फिल्म ‘धुरंधर’ फेम हीरोइन सारा अर्जुन की बात कर रहे हैं, जिसकी जबरदस्त सफलता उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है. सारा अर्जुन और रणवीर सिंह ने IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप पॉजीशन हासिल की है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह ने लोकप्रियता के मामले में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गज सितारों को पछाड़ते हुए पहले दो पायदानों पर कब्जा किया है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा अर्जुन की लोकप्रियता बढ़ रही है. नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी से स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद सारा अर्जुन की चर्चा बढ़ गई है. उन्होंने प्रभास और थलापति विजय जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

फिल्म के अन्य कलाकार भी टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हैं, जिनमें निर्देशक आदित्य धर को छठवां, अक्षय खन्ना को सातवां, आर माधवन को 17वां और अर्जुन रामपाल को 21वां स्थान हासिल हुआ है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबरदस्त है. खाड़ी देशों में बैन के बावजूद ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

फिल्म पाकिस्तान के लियारी में एक जासूसी ऑपरेशन पर बनी है, जिसमें IC-814 हाईजैकिंग और मुंबई हमलों जैसे असली घटनाओं को दिखाया गया है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

फिल्म ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की घोषणा हो चुकी है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. (फोटो साभार: Instagram@saraarjunn)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

न आलिया, न रश्मिका, ये हीरोइन रातोंरात बनी ऐश्वर्या राय से ज्यादा पॉपुलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP