Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 February 2026 : करियर और फाइनेंस में आएगा संतुलन, परिवार संग यात्रा के योग, जानिए कुंभ राशि का दिन आज कैसा रहेगा – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 February 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन और धैर्य बनाए रखने का है. करियर में धीरे-धीरे सफलता और ग्रोथ के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है, फंसा पैसा निकलने के संकेत हैं. हेल्थ में सुधार रहेगा और परिवार के साथ समय व यात्रा के योग बन रहे हैं.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 10 February 2026 : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि आज कुंभ राशि वालों के लिए संतुलन का दिन है. करियर, फाइनेंस और हेल्थ—तीनों क्षेत्रों में यदि किसी प्रकार की अड़चन महसूस हो रही है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. आज का दिन आपको धैर्य, निरंतर प्रयास और सही बैलेंस बनाकर आगे बढ़ने का संदेश देता है. मेहनत का फल धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखाई देगा.

करियर राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के करियर में आज ग्रोथ और सक्सेस के योग बन रहे हैं. यदि किसी काम में रुकावट आ रही है, तो भी उसे बीच में छोड़ने के बजाय निरंतर करते रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा. आज सही प्लानिंग और संतुलन बनाकर आगे बढ़ने से करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

फैमिली और ट्रैवल योग
परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप परिवार के साथ कहीं घूमने या यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. फैमिली टाइम आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगा.

हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि वालों ने हाल ही में जो भी प्रयास किए हैं, उसका अच्छा परिणाम मिल रहा है. हेल्थ में रिकवरी देखने को मिल रही है और आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे. फिर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें.

आज का लकी कलर और लकी नंबर
लकी कलर: लाल, पीला और हरा
लकी नंबर: 6

आज का उपाय
मंगलवार के दिन गाय को गुड़ और चना जरूर खिलाएं. यदि संभव हो तो उबला हुआ आलू भी गाय को खिलाना शुभ रहेगा.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homeastro

परिवार संग यात्रा के योग, जानिए कुंभ राशि का दिन आज कैसा रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP