Pakistan play with india in t20 world cup 2026: टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच को लेकर मोहसिन नकवी पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से बात करेंगे.

Share to your loved once


Last Updated:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ खेलने को लेकर फिर से विचार करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी के चीफ ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से मीटिंग के बाद ये फैसला किया है. माना जा रहा है कि मोहसिन नकवी भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए पीएम शहबाज शरीफ से बात करेंगे.

T20 विश्व कप में भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान! मोहसिन नकवी करेंगे पीएम से बातZoom

15 फरवरी को खेला जाना है भारत-पाकिस्तान का मैच

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान का गतिरोध खत्म हो सकता है. पीसीबी सूत्र के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष की सलाह पर मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ बहिष्कार को खत्म करने के लिए पीएम शहबाज शरीफ से बात करेंगे. हालांकि, आधिकारिक तौर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था. पाकिस्तान और भारत टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में है.

बता दें कि भारत के साथ मुकाबले को लेकर सोमवार को लाहौर में पीसीबी और आईसीसी के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग हुई है. इस मीटिंग में पीसीबी की तरफ से मैच खेलने को लेकर तीन शर्ते रखी गई, जिसे आईसीसी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. पीसीबी की शर्त थी कि बांग्लादेश पर जुर्माना न लगाया जाए और उसे टी20 विश्व कप के राजस्व में से हिस्सा मिले. इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ बायलेटरल सीरीज की भी मांग की. साथ ही पीसीबी ने कहा कि भारत को बांग्लादेश-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलना होगा, लेकिन आईसीसी ने इन सभी मांगों को यह कहकर खारीज कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

टी20 विश्व कप में नहीं खेल रही है बांग्लादेशी टीम

बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की टीम नहीं खेल रही है. बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट के ग्रुप सी में शामिल थी और उसे अपने ग्रुप मैच भारत में खेलने थे, लेकिन उसने सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और भारत में खेलने से इंकार कर दिया. इसके लेकर बीसीबी और आईसीसी की बैठक भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई.

बांग्लादेश ने मांग रखी थी कि उसे मैच को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया. ऐसी स्थिति में फिर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. बांग्लादेश के फैसले का पाकिस्तान ने भी समर्थन किया और उसके लिए यह मांग उठाई है कि बिना टूर्नामेंट में हिस्सा लिए बांग्लादेश को टी20 विश्व कप के राजस्व में से हिस्सा मिलना चाहिए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

T20 विश्व कप में भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान! मोहसिन नकवी करेंगे पीएम से बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP