Gardening Tips | Money Plant Straightening Tips | Money Palnt Care Tips | मनी प्लांट को कैसे सीधा करें | मनी प्लांट का सही रख रखाव |

Share to your loved once


Last Updated:

Money Plant Care Tips in Hindi: अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट भी झुककर गमले से बाहर लटक रहा है और आप उसे सीधा करने के लिए धागे या रस्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो रुक जाइए. हम आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बताएंगे जिससे आपका मनी प्लांट न सिर्फ एकदम सीधा खड़ा रहेगा, बल्कि देखने में भी किसी आलीशान बंगले के पौधे जैसा खूबसूरत लगेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा. जानिए घर की बेकार चीजों से कैसे आप मनी प्लांट को सीधा करके खूबसूरत बना सकते हैं.

Money Plant Care Tips in Hindi: मनी प्लांट लगाने का शौक तो आजकल हर किसी को होता है. कुछ लोग इसे घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं, तो कुछ लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे शुभ मानकर घर या ऑफिस में रखते हैं. लेकिन मनी प्लांट के साथ सबसे बड़ी समस्या इसकी पतली और लचीली डालियां होती हैं, जो कुछ ही समय में झुकने लगती हैं और जमीन पर लटकने लगती हैं. इन्हें सीधा करने के लिए अक्सर लोग रस्सी या धागे का सहारा लेते हैं, जो देखने में काफी खराब लगता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर की ही एक बेकार चीज से इसे बिल्कुल सीधा और सुंदर बना सकते हैं.

घर के कबाड़ से सीधा रुकेगा आपका मनी प्लांट
मनी प्लांट को सीधा रखने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं है. अक्सर जब हम घर पर नारियल लाते हैं, तो उसका पानी पीने या मलाई खाने के बाद उसका छिलका (जूट) फेंक देते हैं. बहराइच के एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यही नारियल का जूट आपके मनी प्लांट को सहारा देने के लिए सबसे बेहतरीन चीज है. यह न केवल पौधे को मजबूती देता है, बल्कि उसे प्राकृतिक नमी भी प्रदान करता है, जिससे पौधे की पत्तियां और ज्यादा हरी-भरी हो जाती हैं.

मुफ्त में ऐसे तैयार करें अपनी ‘सपोर्ट स्टिक’
इस ट्रिक को अपनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले एक लकड़ी की लंबी छड़ी या प्लास्टिक का पाइप ले लें. अब नारियल के छिलकों से उसका जूट उतारें और उस छड़ी पर अच्छी तरह चारों तरफ से लपेट दें. इसे बांधने के लिए आप पतली रस्सी या तार का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह आपकी मुफ्त की ‘मॉस स्टिक’ तैयार हो जाएगी. अब इस छड़ी को अपने गमले या क्यारी की मिट्टी में करीब 10 से 15 सेंटीमीटर गहराई तक दबा दें.

सहारा मिलते ही तेजी से बढ़ेगा पौधा
एक बार जब यह छड़ी मिट्टी में सेट हो जाए, तो मनी प्लांट की झुकती हुई डालियों को धीरे से इस छड़ी के चारों ओर लपेट दें या हल्के हाथ से उसके सहारे टिका दें. मनी प्लांट की जड़ों की खासियत यह होती है कि वे नारियल के जूट को पकड़ लेती हैं और वहां से नमी सोखने लगती हैं. इससे न सिर्फ पौधा सीधा खड़ा रहता है, बल्कि उसकी ग्रोथ भी बहुत तेजी से होने लगती है. यह देखने में भी बेहद सुंदर लगता है, जैसे आपने इसे किसी महंगी नर्सरी से खरीदा हो.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

झुके हुए मनी प्लांट में आ जाएगी नई जान! नारियल वाली ये छड़ी करेगी कमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP