‘सब बकवास है’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की अफवाहों पर प्रकाश राज का तीखा बयान

Share to your loved once


Last Updated:

सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि फिल्म ‘स्पिरिट’ की स्क्रिप्ट को लेकर हुए मतभेदों की वजह से प्रकाश राज ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, लेकिन एक्टर ने इन दावों को ‘बकवास’ बताते हुए साफ कहा कि वे फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं. फिल्म में सुपरस्टार प्रभास एक नए अवतार में नजर आएंगे, साथ ही विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म ‘एनिमल’ फेम संदी रेड्डी वांगा की यह फिल्म एक बड़े लेवल का एक्शन ड्रामा होगी.

ख़बरें फटाफट

'सब बकवास है', 'स्पिरिट' से बाहर होने की अफवाहों पर प्रकाश राज का तीखा बयानZoom

प्रकाश राज का अफवाहों पर रिएक्शन.

नई दिल्ली: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण पहले ही निकल चुकी हैं. अब जब प्रकाश राज के बाहर होने की खबरें सामने आईं, तो फैंस हैरान और परेशान हो गए. वे अफवाहों पर कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया में अफवाहें तेजी से फैल रही थीं कि प्रकाश राज ने फिल्म की टीम के साथ मतभेदों के कारण इस बड़े प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया है. अब अफवाहों पर खुद प्रकाश राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने इन दावों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे अभी भी इस अहम प्रोजेक्ट का जरूरी हिस्सा बने हुए हैं.

‘स्पिरिट’ से प्रकाश राज के बाहर निकलने की अफवाहें तब मजबूत हुई थीं, जब यह चर्चा शुरू हुई कि शूटिंग के दौरान एक खास सीन और स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को लेकर प्रकाश राज और निर्देशक के बीच मतभेद हो गए थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां तक दावा किया गया था कि प्रकाश राज ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते सेट छोड़ने का फैसला कर लिया है, लेकिन एचटी सिटी के साथ एक खास बातचीत में प्रकाश राज ने इन खबरों को ‘बकवास’ करार दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी बात की जानकारी नहीं है और उनके फिल्म छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. प्रकाश राज के रिएक्शन ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है.

संदीप रेड्डी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसमें वे पहली बार ‘पैन-इंडिया’ सुपरस्टार प्रभास के साथ हाथ मिला रहे हैं. फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. पिछले साल अक्टूबर में जारी ‘ऑफिशियल साउंड स्टोरी’ में प्रकाश राज की दमदार आवाज सुनाई दी थी. इस वॉइसओवर ने पहले ही संकेत दे दिया था कि फिल्म की कहानी में उनकी भूमिका काफी अहम और असरदार होने वाली है. संदीप रेड्डी वांगा की कहानियां अक्सर अपने गहरे साइकोलॉजिकल पहलुओं और इंटेंस इमोशनल उतार-चढ़ाव के लिए जानी जाती हैं और प्रकाश राज की मौजूदगी यकीनन फिल्म की गंभीरता को और ज्यादा बढ़ाएगी.

‘स्पिरिट’ को लेकर भारी रोमांच
फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों के बीच भारी रोमांच है, क्योंकि इसमें प्रभास एक बिल्कुल नए और धांसू अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की अन्य स्टार कास्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है, जो इसे एक मल्टी-सितारा एक्शन ड्रामा बनाता है. निर्देशक ने संकेत दिए हैं कि यह फिल्म उनके पिछले वर्क जैसे ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘एनिमल’ से भी ज्यादा बड़े पैमाने पर और गहरे लेवल पर इमोशंस को दिखाती है. फिल्म अपनी मेकिंग के शुरुआती स्टेज में है, लेकिन हर छोटे अपडेट के साथ इसकी चर्चा बढ़ती जा रही है. अब जब प्रकाश राज के बाहर होने की अफवाहें शांत हो चुकी हैं, तो उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगी और यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘सब बकवास है’, ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की अफवाहों पर प्रकाश राज का तीखा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP