Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 Highlights PM Modi Interaction With Students PPC | परीक्षा पे चर्चा शुरू, पीएम मोदी ने तमिल में किया अभिवादन, खुश हो गए बच्चे

Share to your loved once


नई दिल्ली (Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आज बहुप्रतीक्षित दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है. बोर्ड परीक्षाओं के तनावपूर्ण माहौल के बीच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए यह एपिसोड ‘मेंटल बूस्टर’ की तरह काम करेगा. परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के स्टूडेंट्स से बातचीत शुरू की है. उन्होंने तमिल में ही अभिवादन भी किया.

February 9, 202610:23 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: देश में घूमने के लिए कहां जाएं?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: छत्तीसगढ़ के एक स्टूडेंट ने पूछा कि भारत में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं. इस पर पीएम मोदी ने बहुत काम की सलाह दी. उन्होंने कहा कि रायपुर तहसील में कौन-कौन सी चीजें हैं, इसकी एक लिस्‍ट बनाओ और उन जगहों को घूमना शुरू करें. जिले में कौन सी जगह है, रेल के डिब्‍बे में जाना है तो खाना भी साथ ले जाना. जीवन में सीखने को मिलता हैय भारत इतनी विविधता से भरा है कि एक जिंदगी कम पड़ जाएगी.

February 9, 202610:21 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कोयंबटूर के बाद पहुंचे रायपुर

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: तमिलनाडु के कोयंबटूर की यात्रा के बाद पीएम मोदी अगले हफ्ते रायपुर पहुंचे. वहां भी उन्होंने परीक्षा पे चर्चा की. इस संवाद की शुरुआत उन्होंने जय जोहार के साथ की. एक बच्ची ने उनसे कहा कि आप मीटिंग से आए होंगे, थक गए होंगे. बच्ची उनके लिए खुरमी लेकर आई थी, जिसे महाराष्‍ट्र में चकली कहते हैं.

February 9, 202610:19 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा का क्या मतलब है?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: युवा भारत की युवा सोच को समझना जरूरी है. पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि परीक्षा पे चर्चा का मतलब ही है साथ बैठकर बात करना, एक-दूसरे से सीखना.

February 9, 202610:18 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एआई के युग में डर लगता है

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: एक छात्र ने कहा कि एआई का इस्तेमाल बढ़ने से डर लग रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर ज्ञान देते हुए कहा कि किसी चीज से डरना नहीं चाहिए, ध्यान रखें कि हमें उसका गुलाम नहीं बनना है. हमेशा खुद ही निर्णायक बनें. कुछ बच्‍चों के लिए मोबाइल उनका मालिक बन गया है. अगर मोबाइल नहीं है तो खाना नहीं खा सकते, टीवी नहीं है तो कोई काम नहीं कर सकते. मैं एआई से पूछूंगा कि ये किताब कहां मिलेगी, नेचर ऑफ जॉब कैसे बदलें.. पहले बैलगाड़ी में जाते थे, अब हवाई जहाज में जाते हैं. एआई हमारे कामों में वैल्‍यू एडिशन करे, बस उसका इतना ही इस्तेमाल करें.

February 9, 202610:15 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मोटिवेशन या अनुशासन किसकी ज्यादा जरूरत?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: दोनों चीजें महत्‍वपूर्ण हैं. अगर अनुशासन है ही नहीं तो कितनी भी इंस्‍पेरेशन हो, क्‍या ही काम करेगा. एक किसान है, उसे इंस्‍पेरेशन मिल रहा है. लेकिन उसके पास डिसिप्लिन नहीं था. इसलिए एक अधिक कमा रहा है और दूसरा कम कमाएगा. इंस्‍पिरेशन में अनुशासन है तो सोने पर सुहागा का काम करता है.

February 9, 202610:14 IST

PPariksha Pe Charcha 2026 LIVE: विकसित भारत कैसे बनेगा?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: सिंगापुर के बारे में सुना होगा. एक छोटा सा मछुआरे वाला गांव था. डेवलप कंट्री बनना है तो हमें उसके जैसी आदतें अपनानी पड़ेंगी. देश के नागरिक होने के नाते अपने जीवन में चीजों का पालन करने से ही विकसित भारत बनेगा. अपने देश में बनी चीजें खरीदें, देश की छोटी-छोटी चीजों में कंट्रीब्‍यूट करें, तभी विकसित भारत बनेगा.

February 9, 202610:12 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ाई और हॉबी में बैलेंस कैसे बनाएं

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: एक छात्र ने पढ़ाई और हॉबी के बीच बैलेंस बनाने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों उपयोगी हैं, जैसे आपको आर्ट का शौक है, साइंस का विषय पढ़ रहे हैं.. केमिकल की चर्चा है तो उसका चित्र बनाइए. दोनों काम हो जाएंगे.

February 9, 202610:10 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: स्टार्टअप करना चाहती हूं, क्या करूं?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: छवि जैन ने पूछा कि स्टार्टअप में करियर कैसे बनाएं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज-कल जिस भी नौजवान से मिलता हूं, सब स्‍टार्टअप की बात करते हैं. ड्रोन बनाओ, कुछ फाइनेंस में एक्‍सपर्ट हैं. आप कभी भी शुरू कर सकते हैं. छोटे छोटे काम से शुरू कर सकते हैं.

February 9, 202610:09 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: हिंदुस्तान में क्या कमी है?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी ने एक स्टूडेंट के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में क्या कमी है? अमीर लोग महंगी शादी के लिए दुबई जाते हैं. वो हिंदुस्तान में क्यों नहीं कर सकते शादी.

February 9, 202610:07 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा शुरू

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया है. इसमें पीएम मोदी तमिलनाडु के स्टूडेंट्स से इंटरैक्ट कर रहे हैं. उन्होंने संवाद की शुरुआत तमिल में अभिवादन के साथ की. इससे स्टूडेंट्स का उनके साथ इंस्टेंट कनेक्शन लेवल सेट हो गया. बच्चों के चेहरों पर खुशी के भाव देखे जा सकते हैं.

February 9, 202610:00 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सिलेबस के नोट्स कैसे बनाएं?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: डिजिटल पढ़ाई के दौर में लिखने की आदत छूटने पर पीएम ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जो हम केवल पढ़ते हैं, वह मस्तिष्क के एक हिस्से में रहता है, लेकिन जो हम लिखते हैं, वह हमारे ‘सब-कॉन्शियस’ में छप जाता है. लिखना केवल अभ्यास नहीं, बल्कि विचार को आकार देना है. उन्होंने सुझाव दिया कि हर चैप्टर के बाद उसके मुख्य बिंदुओं को बिना देखे लिखने की कोशिश करें; इससे परीक्षा हॉल में ‘ब्लैकआउट’ (सब भूल जाना) की समस्या नहीं होगी.

February 9, 202609:59 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी ने दिया एथलीट का उदाहरण

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी ने एक एथलीट का उदाहरण देते हुए कहा कि मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ी के मन में भी घबराहट होती है, लेकिन वह उस घबराहट को अपनी ताकत (Adrenaline Rush) बना लेता है. उन्होंने छात्रों से कहा- दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, बल्कि उसे परफॉर्मेंस का ईंधन बनाएं. परीक्षा का डर तभी तक है जब तक आप प्रश्न पत्र नहीं देखते. जैसे ही आप पहला सवाल हल करते हैं, डर गायब हो जाता है.

February 9, 202609:58 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: अकेलेपन से कैसे निपटें छात्र?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: छात्रों के अकेलेपन और सोशल मीडिया पर निर्भरता के सवाल पर पीएम ने कहा कि आज का युवा ‘रिएक्शन’ का भूखा हो गया है. उन्होंने समझाया कि हम दिन भर दूसरों के पोस्ट पर कमेंट करते हैं, लेकिन कभी खुद से बात नहीं करते. पीएम ने सलाह दी- हर रात सोने से पहले 10 मिनट खुद को दें. उस समय न मोबाइल हो, न किताब. खुद से पूछें कि आज क्या अच्छा किया और क्या बेहतर हो सकता था. यह ‘सेल्फ-टॉक’ आत्मविश्वास का सबसे बड़ा सोर्स है.

February 9, 202609:55 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सब चखते हैं असफलता का स्वाद

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: प्रधानमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि दुनिया में कोई भी सफल व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसने विफलता न चखी हो. विफलता का मतलब अंत नहीं, बल्कि सुधार का अवसर है. एक मार्कशीट तय नहीं कर सकती कि आप भविष्य में क्या बनेंगे. पीएम मोदी ने थॉमस एडिसन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हजार बार फेल होने के बाद बल्ब बनाया था. इसलिए कम अंकों से घबराएं नहीं, बल्कि अपनी गलतियों से सीखें.

February 9, 202609:54 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सिलेबस से बड़ा हो छात्र-शिक्षक का रिश्ता

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे केवल सिलेबस पूरा करने वाली ‘मशीन’ न बनें. शिक्षक और छात्र के बीच ऐसा विश्वास होना चाहिए कि छात्र अपनी हर उलझन शिक्षक से साझा कर सके. उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वह है जो छात्र के भीतर का डर खत्म कर दे. क्लासरूम का माहौल तनावमुक्त होना चाहिए न कि जेल जैसा.

February 9, 202609:51 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कॉन्फिडेंस से होंगे सफल

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब आप परीक्षा केंद्र में दाखिल होते हैं तो आपके चेहरे पर विजेता का भाव होना चाहिए. संदेह विफलता की पहली सीढ़ी है. अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो जो आपको आता है वह भी भूल जाएंगे. उन्होंने छात्रों से कहा कि आप अपनी क्षमताओं के राजा हैं, इसे याद रखें. जो प्रश्न आपको अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले हल करें, इससे आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा.

February 9, 202609:50 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: नींद और सेहत का मैनेजमेंट कैसे करें?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: देर रात तक जागकर पढ़ने वाले छात्रों को टोकते हुए पीएम मोदी ने कहा कि थका हुआ दिमाग कभी भी ‘क्रिएटिव’ नहीं हो सकता. उन्होंने पर्याप्त नींद (6-8 घंटे) को अनिवार्य बताया. उन्होंने कहा कि जैसे बैटरी डिस्चार्ज होने पर मोबाइल काम नहीं करता, वैसे ही नींद की कमी से दिमाग की ‘प्रोसेसिंग स्पीड’ कम हो जाती है. परीक्षा के दिनों में हल्का और पौष्टिक भोजन उतना ही जरूरी है जितना कि रिवीजन.

February 9, 202609:32 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: रटने का कोई मोल नहीं

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रटने वाला छात्र केवल परीक्षा हॉल तक का सफर तय करता है, जबकि समझने वाला छात्र जीवन की हर परीक्षा पार कर लेता है. उन्होंने कहा कि रटा हुआ ज्ञान उधार का होता है, समझा हुआ अपना होता है. जो आप समझ लेते हैं, उसे आप अपनी भाषा में लिख सकते हैं और वह आपके साथ उम्रभर रहता है. विषय को रटने के बजाय उसके ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को जानने की कोशिश करें.

February 9, 202609:15 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा से पहले तनाव होने पर क्या करें?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के पहले एपिसोड में कहा कि परीक्षा का थोड़ा तनाव होना बुरा नहीं है. यह आपको सतर्क रखता है. लेकिन जब यह तनाव ‘हौवा’ बन जाए तो प्रदर्शन गिर जाता है. उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि परीक्षा को जीवन-मरण का सवाल न बनाएं. यह केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. जैसे हम क्रिकेट के मैदान पर उतरने से पहले वॉर्म-अप करते हैं, वैसे ही परीक्षा से पहले खुद को मानसिक रूप से शांत रखना बहुत जरूरी है.

February 9, 202609:09 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ाई करते समय एकाग्रता कैसे बढ़ाएं?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस पर पीएम मोदी ने कहा कि एकाग्रता कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप बाजार से खरीद सकें. उन्होंने कहा कि जब आप पूरी तल्लीनता से कोई खेल खेलते हैं या अपनी पसंद का संगीत सुनते हैं तो आप खुद एकाग्र होते हैं. वही स्थिति पढ़ाई में लानी होगी. वर्तमान क्षण में जीना ही एकाग्रता है. अगर आप किताब पढ़ते समय कल के पेपर या मोबाइल नोटिफिकेशन के बारे में सोचेंगे तो एकाग्रता कभी नहीं आएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP