‘डायरेक्टर ने दीं मां-बहन की गालियां’, नीना गुप्ता ने सुनाई आपबीती, कहा- सिर्फ पैसों की खातिर बर्दाश्त किया
Last Updated:
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने करियर के संघर्षों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. नीना ने बताया कि एक दौर ऐसा भी था जब सेट पर उन्हें डायरेक्टर से मां-बहन की गालियां तक सुननी पड़ी थीं. हैरान करने वाली बात यह है कि बिना किसी गलती के उन्हें अपमानित किया गया, लेकिन पैसों की तंगी और काम की जरूरत की वजह से वह सब कुछ सहने पर मजबूर थीं. नीना ने साफ कहा कि उस वक्त उनके पास चॉइस नहीं थी, इसलिए उन्होंने ऐसी फिल्में और रोल भी किए जिन्हें लेकर आज उन्हें अफसोस होता है.

नीना गुप्ता ने बताया अपने संघर्ष के दिनों का चौंकाने वाला किस्सा.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म वध 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है. नीना गुप्ता अपने करियर के उन दिनों को याद किया, जब उन्हें मजबूरी में ऐसे काम करने पड़े जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं थे. एक्ट्रेस ने खुलकर बताया कि सेट पर कभी उन्हें गालियां सुननी पड़ीं, तो कभी पैसों की तंगी की वजह से उन्हें ऐसे रोल करने पड़े जिन्हें लेकर आज उन्हें पछतावा होता है.
नीना गुप्ता को डायरेक्टर ने दी थीं मां-बहन की गालियां
नीना गुप्ता ने सेट पर हुए बुरे बर्ताव का जिक्र करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर ने उन्हें सरेआम गालियां दी थीं. नीना कहती हैं, ‘आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि सेट पर मेरे साथ कैसा सुलूक हुआ है. बिना किसी गलती के मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं और ये शब्द किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के डायरेक्टर ने इस्तेमाल किए थे.’ जब पूछा गया कि उन्होंने यह सब क्यों सहा, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया, ‘मैं किसी मजबूरी में नहीं फंसी थी, बस मुझे पैसों की जरूरत थी. अगर उस वक्त मेरे पास कोई और काम होता, तो मैं कभी ऐसी फिल्में या ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करती.’
नीना गुप्ता को मिल रहे डायरेक्शन के ऑफर?
आज के दौर में जब नीना गुप्ता के पास काम की कमी नहीं है, तो उन्हें डायरेक्शन के भी कई ऑफर मिल रहे हैं. हालांकि, उन्होंने साफ कह दिया है कि फिलहाल उनका निर्देशन में उतरने का कोई इरादा नहीं है. उनका मानना है कि अभी उनकी एक्टिंग की पारी बहुत शानदार चल रही है और वो पूरा ध्यान सिर्फ अपनी अदाकारी पर ही लगाना चाहती हैं.
‘वध 2’ में संजय मिश्रा के साथ नजर आईं नीना गुप्ता
बताते चलें कि नीना गुप्ता हाल ही में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ में नजर आई हैं. जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ संजय मिश्रा और कुमुद मिश्रा जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्माण मशहूर फिल्ममेकर लव रंजन के बैनर ‘लव फिल्म्स’ के तहत किया गया है. अपनी सस्पेंस भरी कहानी के लिए नीना गुप्ता की यह फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें