बीटरूट पराठा रेसिपी: हेल्दी नाश्ते के लिए दिल्ली की सुषमा का तरीका
Last Updated:
Chukandar Paratha Recipe : चुकंदर का पराठा रंगीन, पौष्टिक और हेल्दी नाश्ता माना जाता है. जो बच्चों को भी बहुत पसंद आता है. दही, पुदीना या टमाटर की चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इसे खाने के बाद आपकी बॉडी में दिनभर एनर्जी रहेगी. आइये जानते हैं इस पराठे के बारे में.
सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी दोनों हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है, लेकिन रोज-रोज वही सादा पराठा या ब्रेड खाकर लोग बोर हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप नाश्ते में कुछ नया, रंगीन और पौष्टिक ट्राय करना चाहते हैं. आइये दिल्ली की हाउस मेकर सुषमा से जानते हैं इस पराठे के बारे में. उन्होंने बताया कि बीटरूट का पराठा एक शानदार विकल्प बन सकता है. यह पराठा न सिर्फ बनाने में आसान है. बल्कि पोषण के मामले में भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है.
उन्होंने बताया कि बीटरूट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को अच्छी तरह धोकर उबाल लिया जाता है. इसके बाद उसका छिलका हटाकर उसे बारीक कद्दूकस किया जाता है. इस स्टेप में ही बीटरूट का नेचुरल रंग नजर आने लगता है, जो पराठे को बाकी पराठों से बिल्कुल अलग और खास बना देता है.
अब गेहूं के आटे में कद्दूकस किया हुआ बीटरूट मिलाया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक, अजवाइन, थोड़ा सा धनिया पाउडर और हल्की मिर्च डाली जा सकती है. बीटरूट में पहले से नमी होती है. इसलिए आटा गूंथते समय बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बीटरूट मिलाने के बाद आटा बेहद नरम और स्मूद बनता है. इसका रंग हल्का गुलाबी या लाल नजर आता है, जो बच्चों को भी खूब पसंद आता है. यह आटा ज्यादा देर तक रखने पर भी सूखता नहीं है, जिससे पराठे बेलना आसान हो जाता है.
तवे को गर्म करके उस पर पराठा डाला जाता है. इसे कम तेल या घी में दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंका जाता है. चाहें तो इसे बिल्कुल बिना तेल के भी बनाया जा सकता है, जिससे यह और ज्यादा हेल्दी बन जाता है.
बीटरूट पराठा दही, पुदीने की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. कई लोग इसे सुबह की चाय के साथ भी खाना पसंद करते हैं. इसका हल्का मीठा और मसालेदार स्वाद इसे और खास बना देता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को जरूरी एनर्जी देता है.