Gautam Gambhir Dinner Party Video: चेहरे पर मुस्कान, साथ में पत्नी नताशा और बेटियां, डिनर पार्टी में गौतम गंभीर ने यूं किया टीम इंडिया का वेलकम

Share to your loved once


Last Updated:

Gautam Gambhir hosts Dinner Party for Team India: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रविवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पूरी भारतीय टीम के लिए खास डिनर रखा. यह डिनर टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले आयोजित किया गया. इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया से 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी.

एक-एक खिलाड़ी से पत्नी नताशा को मिलाते रहे गौतम गंभीर, हेड कोच की डिनर पार्टीZoom

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के लिए आयोजित की डिनर पार्टी .

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मेजबान टीम इंडिया दिल्ली पहुंच चुकी है. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया से होनी है. यह मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली स्थित अपने घर पर पूरी भारतीय टीम के लिए खास डिनर रखा. इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. गौतम गंभीर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों संग दरवाजे पर खड़े होकर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का वेलकम करते नजर आए.

गौतम गंभीर ने रखी डिनर पार्टी
गौतम गंभीर के घर के बाहर जब टीम इंडिया की बस पहुंची तो अपनी पत्नी और बेटियों संग वह दरवाजे पर खिलाड़ियों का स्वागत करते नजर आए. गंभीर ने सभी को एक-एक करके अपनी पत्नी नताशा जैन और दोनों बेटियों आजीन गंभीर और अनाइजा गंभीर से मिलवाया. गंभीर के हेड कोच कार्यकाल में यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए डिनर होस्ट किया. पिछली बार अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डिनर आयोजित किया था, जिसमें सभी खिलाड़ी पहुंचे थे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP