बेंगलुरु में बेवड़ी छोरियों का उत्पात: टक्कर के बाद कैब ड्राइवर की आई शामत, बीच बचाव में लोगों के छूटे पसीने
आधी रात का वक्त, शराब का नशा और टक्क्र. बेंगलुरु की सड़कों पर शनिवार रात जो मंजर दिखा उसने कानून-व्यवस्था को शर्मसार कर दिया. नशे में धुत दो युवतियों ने न केवल एक कैब ड्राइवर को हेलमेट से पीटा बल्कि बीच-बचाव करने आए आम लोगों पर भी जंजीरों से हमला बोल दिया. हद तो तब हो गई जब पुलिस की गाड़ी के भीतर से भी ये युवतियां अश्लील इशारे और गालियां देती रहीं. बेंगलुरु की पब कल्चर वाली सड़कों पर यह किसी फिल्मी विलेन जैसा खौफनाक ड्रामा था.
नशे की सनक और सरेआम गुंडागर्दी
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात लिसा और मैथ्यू नाम की दो युवतियां अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रही थीं. नशे में चूर इन युवतियों की टू-व्हीलर ने अहमद नामक ड्राइवर की कैब को पीछे से टक्कर मार दी. जब अहमद ने विरोध किया तो युवतियों का पारा चढ़ गया. उन्होंने ड्राइवर को गंदी गालियां देना शुरू किया और पास पड़ा हेलमेट उसके सिर पर दे मारा.
मारपीट और अश्लील इशारे
वहां मौजूद चश्मदीदों का दावा है कि युवतियों ने अपने हाथों पर लोहे की चैन लपेट रखी थी जिससे उन्होंने कैब ड्राइवर और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवती बीच सड़क पर पुरुषों को लात मारती और अश्लील इशारे करती नजर आ रही है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है लेकिन उनकी आक्रामकता पुलिस वैन के अंदर भी कम नहीं हुई.
सवाल-जवाब
बेंगलुरु में नशे में धुत युवतियों के बवाल की मुख्य वजह क्या थी?
नशे में धुत दो युवतियों की टू-व्हीलर ने एक कैब को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद बहस मारपीट में बदल गई.
नशे में धुत युवतियों की पहचान क्या है?
पुलिस ने आरोपियों की पहचान लिसा और मैथ्यू के रूप में की है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है.
बेंगलुरु में मारपीट के दौरान युवतियों ने किन हथियारों का इस्तेमाल किया?
युवतियों ने कैब ड्राइवर पर हेलमेट से हमला किया और हाथ में चैन लपेटकर लोगों को मारा.
बंगलुरु वायरल वीडियो में युवतियों का व्यवहार कैसा दिख रहा है?
वीडियो में युवतियां भीड़ को गालियां दे रही हैं, अश्लील इशारे कर रही हैं और रोकने की कोशिश कर रहे पुरुषों को लात मार रही हैं.
पुलिस ने बेंगलुरु में नशे में धुत युवतियों के मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?
स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों युवतियों को जेल भेजकर जांच शुरू कर दी है.