England Beat Nepal in thrilling match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 विकेट से हराया.

Share to your loved once


नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के छठे मैच में नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की टीम एक बड़े उलटफेर से बच गई. इंग्लैंड ने मैच के आखिरी गेंद पर नेपाल को 4 विकेट से हराया. मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 184 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में नेपाल की टीम 180 रन बना सकी. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन सैम करन ने अपनी दमदार गेंदबाजी से इसे सफलतापूर्व डिफेंड कर अपनी टीम की जैसे-तैसे लाज बचा ली.

ग्रुप सी के इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने बेशक नेपाल के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन उसकी गेंदबाजी बुरी तरह से एक्सपोज हो गई. खास तौर से स्पिनर आदिल राशिद को जमकर मार पड़ी. हालांकि, युवा ऑलराउंडर सैम करन ने दबाव को बहुत से अच्छे से संभाला और अहम मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच में बनाए रखने का काम किया. दूसरी तरफ नेपाल ने इस दमदार प्रदर्शन से ग्रुप के अन्य टीमों को एक बड़ा संदेश दे दिया है कि उनकी चुनौती किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाली है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की हुई थी तूफानी शुरुआत

इंग्लैंड के खिलाफ 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत दमदार रही थी. खास तौर से कुसल भुर्तेल ने नई गेंद पर बेहतरीन चौके-छक्के लगाए. हालांकि, आसिफ शेख के आउट होने के बाद भुर्तेल भी 29 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद दीपेंद्र सिंह एरी ने धुआंधार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड के पसीने छुड़ा दिए.

इस दौरान उन्हें कप्तान रोहित पौडेल के साथ मिलकर बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की. दीपेंद्र और रोहित की दमदार बल्लेबाजी से 15वें ओर तक मैच नेपाल के कंट्रोल में था, लेकिन सैम करन ने इस जोड़ी को तोड़ गेम ही बदल दिया. सैम ने 44 रन बनाकर खेलकर दीपेंद्र को आउट कर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई. इसके बाद रोहित आउट हो गए, लेकिन अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने मैच को आर या पार का बना दिया, लेकिन सैम एक बार फिर इंग्लैंड के लिए संकटमोचक बने आखिरी ओवर में 10 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड किया.

सैम करन की गेंदबाजी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट

नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम मैच को लगभग गंवा चुकी थी. ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद की धुनाई के बाद ऐसा लगा कि अंग्रेजों ने हार मान ली, लेकिन डेथ ओवरों में सैम करन ने अपना जादू चलाया और मैच को पलट दिया. सैम करन ने पारी के चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. ये विकेट सेट बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह का एरी का था. इस ये विकेट ही इंग्लैंड के लिए मैच का टर्निंग साबित हो गया.

इंग्लैंड के अन्य गेंदबाजों की बात करें तो आदिल राशिद सबसे महंगे साबित हुए. राशिद 3 ओवर 42 रन लुटाकर एक भी विकेट नहीं ले सके. इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी 4 ओवर में 42 रन देकर 1 झटके. वहीं लियान डॉसन के खाते में 2 विकेट आया जबकि ल्यूक वुड्स और विल जैक्स को भी 1-1 सफलता हासिल हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP