सेक्टर-144 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी सेंटरिंग, दो मजदूरों की दबने से मौत

Share to your loved once


Last Updated:

Noida News: नोएडा के सेक्टर 144 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. पुलिस ने सूचना के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए ठेकेदार और सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया है और अब उनसे पूछताछ जारी है.

सेक्टर-144 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी सेंटरिंग, 2 मजदूरों की दबने से मौतZoom

निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, दो मजदूरों की मौत

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 144 में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग धड़ाधड़ नीचे गिर गई. इस दौरान शटरिंग की चपेट में तीन मजदूर आ गए. गंभीर हालत में तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई.

पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का है. जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह की बताई जा रही है. हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस के पास पहुंची, रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

हिरासत में ठेकेदार और सुपरवाइजर 

नोएडा पुलिस की जानकारी के अनुसार, पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही निर्माणाधीन बिल्डिंग के ठेकेदार और सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया गया है और अब पूछताछ जारी है. हालांकि इलाके में शांति व्यवस्था स्थापित है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने दी जानकारी

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक किसी के गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है, लेकिन पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है. हादसे के बाद पूरी ने बयान जारी करते हुए पूरे घटना की जानकारी दी.

नोएडा पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग की सेंटरिंग गिर जाने के कारण वहां कार्य कर रहे 3 व्यक्ति गिरकर घायल हो गए थे. तीनों मजदूरों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने दो को उन्हें मृत घोषित कर दिया. कोई बिल्डिंग/मकान नहीं गिरा है. पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

सेक्टर-144 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी सेंटरिंग, 2 मजदूरों की दबने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP