Weekly Horoscope 9 to 15 February 2026 | saptahik rashifal 9 to 15 February 2026 | साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 | कर्क, कन्या, मकर समेत 6 राशियों को इस सप्ताह जॉब, आय समेत मिलेंगी कई खुशियां, कुंभ, मीन समेत ये राशियां रहें सावधान, सूर्य गोचर से होगा फायदा

Share to your loved once


Weekly Horoscope 9 To 15 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह बुध कुंभ राशि में उदय होंगे तो सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इस तरह कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की युति बनेगी, शुक्रादित्य योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह कर्क, कन्या, मकर समेत 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वहीं मेष, कुंभ, मीन समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए फरवरी का यह सप्ताह 9 से 15 फरवरी मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह, शनि की राशि मकर में विराजमान हैं. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कार्य की अधिकता के चलते व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे और अपने कार्य से सभी को प्रभावित भी करेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है. इस सप्ताह धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र शनि की राशि कुंभ में बुध ग्रह के साथ विराजमान हैं. शुक्र के कुंभ में आने से वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कई कार्यों में फायदा देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के साधन बढ़ सकते हैं. ससुराल पक्ष और वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और जिंदगी में फिर से खुशियां आएंगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको जॉब से संबंधित कोई खबर आपको खुशी प्रदान कर सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

फरवी का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह प्रदूषण और ठंड से अपनी सेहत का ध्यान रखें और गर्म चीजों का सेवन करें. अगर आप वाहन चलाते हैं तो इस समय सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. नौकरी करने वालों को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है और व्यापारियों की आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद विवाद होने की आशंका बन रही है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा कुंभ राशि में जाएंगे, जहां बुध और शुक्र ग्रह के साथ युति भी बनेगी. चंद्रमा की चाल से कर्क राशि वालों को कुछ विशेष लाभ की प्राप्ति मिल सकती है. नौकरी तथा व्यापार में स्थिति अच्छी तथा मजबूत बनेगी. पुरानी चल रही परेशानियों से इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की संभावना बन रही है. सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक बना हुआ है अगर किसी तरह की परेशानी है तो इस सप्ताह उसमें सुधार मिलेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Singh Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इसलिए सिंह राशि वालों को कई मामलों में समझौता करने की आवश्यकता पड़ सकती है. छात्र वर्ग कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं, जिससे पढ़ाई लिखाई में परेशानी आ सकती है. सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, उसका ध्यान रखें. इस सप्ताह व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आपको दूर रखें अन्यथा आपको काफी हानि हो सकती है. हालांकि आपको पारिवारिक जीवन से शांति मिलने की संभावना बन रही है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

फरवरी का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में विराजमान हैं, जहां शुक्र ग्रह के साथ युति बन रही है. इन दोनों ग्रहों की युति से कन्या राशि वालों के पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और उनकी कृपा से मकान तथा वाहन खरीदने की संयोग भी बनेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा और उनको आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त होगा. परिजनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और उनके ऊपर आपका धन खर्च भी हो सकता है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह कल्याणकारी रहेगा क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह कुंभ राशि में बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह आपके धन से संबंधित कई कार्य पूरे होंगे और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा. शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपका बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आपको किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह मिल सकती है, जिससे आपको कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं और किसी रिश्तेदार के यहां जाना भी पड़ सकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान हैं. इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को सभी कार्यों में सफलता और लाभ की प्राप्ति मिलेगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में काम और काम करने के तरीकों की तारीफ हो सकती है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अपने अध्यापक तथा सीनियर्स की मदद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे कई परेशानियों का हल निकलेगा. धन के लिहाज से पूरा सप्ताह आपके पक्ष में बने रहने की संभावना बन रही है. साथ ही इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

धनु साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह फिलहाल मिथुन राशि में विराजमान हैं. इसलिए इस सप्ताह धनु राशि वालों को शुरुआती दिनों से ही खर्चों की अधिकता तथा सेहत संबंधित तकलीफ बनी रह सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं. साथ ही काम धंधे को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी और कार्यों को लेकर विश्वास भी बढ़ेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि शुभ स्थिति में विराजमान हैं.साथ ही इस राशि में मंगल ग्रह और सप्ताह के मध्य तक सूर्य ग्रह भी इस राशि में मौजूद रहने वाले हैं, जिससे इस सप्ताह मकर राशि वालों को कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया कहा जा सकता है. जॉब में प्रमोशन तथा नयी जॉब की प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और व्यापार वृद्धि के लिए आपकी गतिविधियां तेज होंगी.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह कुछ कार्यों के लिए शुभ तो कुछ कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. साथ ही इस सप्ताह आपकी राशि में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह की युति भी बन रही है. इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं, जिसकी वजह से डॉक्टरों के पास काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. किसी ना किसी मामले को लेकर धन का व्यय भी लगा रहेगा. हालांकि इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में कार्यों को लेकर परिस्थितियां उनके मन मुताबिक बनी रहेंगी.

मीन साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मीन राशि वालों के लिए फरवरी का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह मीन राशि वालों को शुरुआती दिनों में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से सेहत संबंधित परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह पुराने लोगो से आपका मिलना जुलना हो सकता है लेकिन किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. छात्र वर्ग अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर सकते हैं, जिसकी वजह से पढ़ाई लिखाई काफी प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में प्यार तथा तकरार बनी रह सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP