मैंने कभी उन्हें लड़ते हुए नहीं देखा, BCCI ने तोड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते पर चुप्पी
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तो दोनों के आपस में बात तक ना करने की खबर सामने आई थी. इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है.

गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते पर बीसीसीआई सचिव का बयान
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच रिश्ता हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. दोनों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई बार टकराव देखने को मिला, जिससे ये कयास लगाए जाने लगे कि गंभीर के सीनियर टीम के हेड कोच बनने के बाद दोनों के रिश्ते कैसे रहेंगे. शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक नजर आया, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद हालात बिगड़ गए. खराब सीरीज के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अब सिर्फ वनडे खेल रहे हैं.
पिछले कुछ महीनों में कोहली और गंभीर के रिश्ते को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है. दोनों को नेट्स सेशन के दौरान एक-दूसरे से बात करते नहीं देखा गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद कोहली को ड्रेसिंग रूम के अंदर गंभीर को नजरअंदाज करते हुए भी देखा गया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने आखिरकार गंभीर और कोहली के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य है और कोई लड़ाई नहीं हो रही है. सैकिया ने इंडिया टुडे पॉडकास्ट में कहा.”मैंने कभी उन्हें लड़ते हुए नहीं देखा. दोनों के बीच बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण रिश्ता है,”
इस जवाब के बाद एंकर ने BCCI अधिकारी को IPL 2023 में दोनों के बीच हुई बहुचर्चित लड़ाई की याद दिलाई. इस पर सैकिया ने कहा, “मैंने वो नहीं देखा. IPL? शायद मैंने वो मैच नहीं देखा क्योंकि मैं उनके साथ था जब वे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. तो, IPL के हर मैच को देखना संभव नहीं है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें