गुलाब की खेती किसानों के लिए मुनाफे का नया जरिया, 12 महीने रहती डिमांड, खूब होती है कमाई – News18 हिंदी
Rose cultivation: झांसी में गुलाब की खेती का क्रेज किसानों के बीच तेजी से बढ़ रहा है और यह खेती उनके लिए मुनाफे का बड़ा साधन बनती जा रही है. जिले की गर्म और शुष्क जलवायु गुलाब की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है, वहीं इसमें गेहूं और धान की तुलना में आधे से भी कम पानी की जरूरत पड़ती है. ड्रिप सिंचाई से लागत और भी कम हो जाती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दोमट मिट्टी गुलाब के लिए सबसे उपयुक्त है. अक्टूबर से दिसंबर के बीच इसकी बुवाई की जाती है. एक बीघा गुलाब की खेती से सालाना 60 हजार से एक लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. किसान अब नर्सरी तैयार कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे है.
