‘बॉर्डर 2’ ने 300 करोड़ क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री, ‘मर्दानी 3’ ने लगाया जोर, लाखों में सिमटा ‘वध 2’ का कलेक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 box office collection day 16: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. एक तरफ सनी देओल की दहाड़ है, तो दूसरी तरफ रानी मुखर्जी का दमदार अंदाज. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फैंस के बीच जश्न का माहौल है. वहीं, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी सिनेमाघरों में अपना पूरा जोर लगा रही है. हालांकि, इन दिग्गजों के बीच सस्पेंस ड्रामा ‘वध 2’ की चमक थोड़ी फीकी पड़ती दिख रही है और इसकी कमाई अब लाखों में सिमट कर रह गई है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' की 300 Cr क्लब में हुई एंट्री, जानिए 'मर्दानी 3' और वध 2 का हालZoom

शनिवार को ‘वध 2’ और ‘मर्दानी 3’ से ज्यादा कमाई बॉर्डर 2 ने की.

नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार अपना दम दिखा ही दिया. हालांकि, इस बीच फिल्म की कमाई की रफ्तार जरूर कम हुई. लेकिन तीसरे शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जोर दिखाया है. वहीं, 6 फरवरी को रिलीज हुई ‘वध 2’ की कमाई में दूसरे दिन हल्की बढ़त देखने को मिली है लेकिन कलेक्शन लाखों में ही सिमटकर रह गया.

300 करोड़ के पार हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दो हफ्तों में ही भारत में 295 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था, जिसमें अकेले 26 जनवरी की कमाई 59 करोड़ रही. हालांकि, तीसरे हफ्ते में आते ही फिल्म की रफ्तार में भारी गिरावट दर्ज की गई और एक समय तो ऐसा आया जब इसकी डेली कमाई 3 करोड़ से भी नीचे गिर गई. लेकिन तीसरे शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे 16 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 301 करोड़ पहुंच गया.

रानी मुखर्जी ने 9वें दिन इतने करोड़ का किया बिजनेस

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने एक हफ्ते में 26.3 करोड़ की कमाई की. 8वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 9वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने एक बार फिर जोर दिखाया और 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया. इस तरह अब तक रानी मुखर्जी की फिल्म ने भारत में 30.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

‘वध 2’ की कमाई में नहीं दिखा कुछ खास उछाल

अब बात करते हैं क्राइम ड्रामा ‘वध 2’ की. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका  50 लाख रुपये से खाता खुला. वैसे दूसरे दिन यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और 71 लाख का बिजनेस किया. इस तरह दो दिन में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 1.21 करोड़ की कमाई कर पाई है. यह मूवी साल 2022 की ‘वध ‘का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन जसपाल सिंह संधू ने किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ की 300 Cr क्लब में हुई एंट्री, जानिए ‘मर्दानी 3’ और वध 2 का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP