साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या हत्या… राजस्थान पुलिस के रडार पर अचानक आ गए ये सारे लोग, क्या खुलेगा बड़ा राज? | sadhvi prem baisa death mystery post mortem report how many persons under investigation rajasthan police

Share to your loved once


Last Updated:

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने अब एक डरावना मोड़ ले लिया है. पुलिस की रडार पर अब उनके पिता, मामा और आश्रम के सेवादार आ गए हैं, जिनसे घंटों लंबी पूछताछ की जा रही है. साध्वी के शरीर पर मिले संदिग्ध निशानों ने सुसाइड की थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर आश्रम की संपत्ति का विवाद? फॉरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश अब उस गहरे सच की तलाश में है जो शायद अपनों के बयानों में ही छिपा है.

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत या हत्या? पुलिस के रडार पर अचानक आ गए ये सारे लोगसाध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य और गहराया.

Sadhvi Prem Baisa Death Mystery: साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझने के बजाए क्या उलझती ही चली जा रही है? बाईसा की संदिग्ध मौत के कई दिनों बाद सचमुच में यह मामला अब और गहरा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं होने के बाद अब पुलिस की जांच मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों पर टिक गई है. ऐसे में राजस्थान पुलिस की जांच अब किस एंगल में जाएगी? दूसरी तरफ साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की खबर उनके समर्थकों को पच नहीं पा रही है. शुरुआत में इसे एक सामान्य हृदय गति रुकने या आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है सस्पेंस की परतें और गहरी होती जा रही हैं. सूत्रों की मानें तो राजस्थान पुलिस अब इस मामले को पूरी तरह से क्राइम एंगल से देखने लगी है. ऐसे में राजस्थान पुलिस के रडार पर कोई बाहरी शख्स नहीं, बल्कि अब साध्वी के सबसे करीबी लोग ही आ गए हैं. खासकर पिता, मामा और सेवादार की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है.

साध्वी की मौत की जांच कर रही एसआईटी को यह बात पच नहीं रही है कि मामूली सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद कुछ ही मिनटों में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हो गई? पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि क्या दवाओं के ओवरडोज या गलत कॉम्बिनेशन की वजह से साध्वी की हालत बिगड़ी? पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि यदि शरीर में जहर पहुंचा, तो वह साध्वी ने खुद लिया या किसी गलती का परिणाम था? या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश? ऐसे में एफएसएल की रिपोर्ट ही साध्वी की रहस्यमयी मौत के पीछे का असली सच सामने लाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP