Team India Scripts History: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ ऐसा…टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड स्वाहा
Last Updated:
India becomes to Most consecutive wins in T20 World Cups: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था. टीम इंडिया टी20 विश्व में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस दौरान टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा.वहीं सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली और युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
मौजूदा चैंपियन भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की दबाव में खेली गई 84 रन की नाबाद पारी के बाद मोहम्मद सिराज (29/3) की अगुआई में अनुशासित गेंदबाजी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में अमेरिका को 29 रन से हराकर अपना अभियान जीत से शुरू किया. भारतीय टीम अब ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी. भारत ने इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई.
भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीत चुका है. जो सबसे अधिक है. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022-24 में लगातार आठ मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप में जीते थे. भारत ने 2012-14 में टी20 विश्व कप में लगातार सात मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था.
खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे. उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.सूर्या को टी20 इंटरेनशनल क्रिकेट में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. भारतीय में यह सबसे ज्यादा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा. विराट को 16 बार टी20 इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था जबकि सूर्या 105 मैचों में 17वीं बार बने. कोहली ने 125 मैचों यह उपलब्धि हासिल की थी.रोहित शर्मा 159 मैचों में 14 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं जबकि अक्षर पटेल 88 टी20 मैचों में आठ बार इस खिताब से नवाजे जा चुके हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में सूर्यकुमार यादव ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या को 19वें मैच में चौथी बार यह अवॉर्ड दिया गया जबकि युवराज सिंह ने 31 मैचों में, आर अश्विन ने 24 मैचों में वहीं रोहित शर्मा ने 47 मैचों में तीन तीन बार यह अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं.
भारत ने अमेरिका के खिलाफ मैच में 161 रन बनाए. फिर टीम इंडिया ने इसका बचाव भी कर लिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह सबसे न्यूनत स्कोर रहा जिसका सफलता पूर्वक टीम ने बचाव किया. इससे पहले भारत ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 162 रन का बखूबी बचाव किया था.