Vrishabh Rashi: स्वाति नक्षत्र में वृषभ राशि वालों का आज कैसा रहेगा दिन? करियर और रिश्तों में बदलाव के संकेत
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को आज लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए. आज आप अपने खर्चे पर भी नियंत्रण रखें, वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 8 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए. आज आप अपने खर्चे पर भी नियंत्रण रखें, वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है. आज आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर किसी रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है.
सरकारी नौकरी वालों को मिलेगा प्रमोशन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आपको धन लाभ के भी योग हैं. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. खासकर उन्हें जो सरकारी नौकरी में हैं. वहीं जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, आज वो अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा जो लोग स्टूडेंट्स है, उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लिए लव लाइफ आज बेहतरीन होगा. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते मधुर होंगे. आज आप अपने पार्टनर को चॉकलेट जरूर दें. इससे आपकी नाराजगी दूर होगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं मंदिर या धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की उपासना करें और सुबह सवेरे तांबे के लोटे में गुड़ और रोली डालकर अर्घ्य दें. इससे आपका मान सम्मान और यश कीर्ति भी बढ़ेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.