Suryakumar Yadav statement on Washington Sundar: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दिल्ली में वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे.

Share to your loved once


Last Updated:

Suryakumar Yadav statement on Washington Sundar: अमेरिका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पहली जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच में वाशिंगटन सुंदर स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे. चोट के कारण ही वह मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में नहीं खेल पाए थे.

USA पर जीत के बाद सूर्या का ऐलान, टीम में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ीZoom

USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव सबसे बड़े हीरो रहे. यही वजह है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है. मैच के बाद टॉप टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ चोटिल खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी उन्होंने एक बड़ा अपडेट दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले ये कहा जा रहा था कि सुंदर शायद से टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं, लेकिन वह तेजी से फिट हो रहे हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है.

इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में टॉप ऑर्डर की नाकामी और मुंबई की पिच को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “सिर्फ मैं ही जानता हूं कि मैं कितने दबाव में था. हालांकि मैंने यहां पर काफी क्रिकेट खेली है और मुझे खुद पर विश्वास था कि अगर मैं अंत तक खेलता हूं तो हम बेहतर स्थिति में पहुंच सकते हैं. मैंने यहां पर, क्रॉस मैदान पर, आजाद मैदान पर काफी क्रिकेट खेली है इसलिए मुझे पता था कि यहां किस तरह बल्लेबाजी करनी है. क्यूरेटर और ग्राउंडस्टाफ ने कोशिश की लेकिन बहुत चीजें उनके कंट्रोल में नहीं होती, लेकिन हम इससे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे. हमें आज यह सीख मिली कि हमें साझेदारी बनाने पर ध्यान देना होगा.”

टीम की बल्लेबाजी पर सूर्या ने क्या कहा

भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम जानते थे कि कभी यह दिन आएगा. मुझे लगा कि किसी बल्लेबाज को अंत तक रहना जरूरी है, क्योंकि यह 180-190 की जगह 140 का विकेट लग रहा था और गौती भाई ने 14वें ओवर के बाद ब्रेक के दौरान मुझे अंत तक टिके रहने की सलाह देते हुए कहा था उन्हें पता है कि मैं बाद कवर कर लूंगा. मुझे ऐसी परिस्थितियों और सतह पर खेलने का अनुभव है.”

सूर्या ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

अमेरिका पर जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया. दरअसल सूर्या ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. टी20 में सूर्या भारत के लिए 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया, जबकि विराट कोहली को यह 16 बार मिला है, लेकिन अब वह पीछे हो गए हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

USA पर जीत के बाद सूर्या का ऐलान, टीम में वापसी के लिए तैयार ये घातक खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP