How many eggs should eat in a day: रोज कितने अंडे खा सकते हैं, ज्यादा खा लें तो क्या होगा?

Share to your loved once


Last Updated:

How many eggs should you eat in day: अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है. काफी लोग नाश्ते में अंडा खाते हैं. मसल्स की मजबूती और रिपेयर के लिए अंडा हेल्दी ऑप्शन है. प्रोटीन होने के कारण ये आंखों के लिए भी हेल्दी है. लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो एक ही दिन में 4-5 अंडे खा जाते हैं. क्या एक दिन में इतने अंडे खाना हेल्दी है? डेली कितने अंडे खाने चाहिए और क्या होगा सेहत पर असर, जब खाएंगे अधिक अंडे?

अंडे हमारे लिए आसानी से मिलने वाला और कम खर्च में मिलने वाला बेहतरीन पोषक आहार है. छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए अंडे खास जगह रखते हैं. खासकर शरीर को जरूरी प्रोटीन जल्दी देने में अंडे बहुत फायदेमंद होते हैं, इसलिए कई डॉक्टर रोजाना खाने में अंडे जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं. प्रोटीन के अलावा अंडों में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स भी भरपूर होते हैं.

अंडे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और दिनभर थकान नहीं होती. आप एक्टिव रहते हैं. खासकर ब्रेकफास्ट में अंडे लेने से देर तक भूख नहीं लगती. अंडे में मौजूद पोषक तत्व खून में शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ाते, इसलिए डायबिटीज वाले लोग भी सही मात्रा में अंडे खा सकते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये इंसुलिन को ठीक से काम करने में मदद करते हैं.

अंडे दिमाग की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अंडे में मौजूद कोलिन नाम का पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने और सोचने की क्षमता सुधारने में मदद करता है. पढ़ने वाले बच्चे या जिनका मानसिक काम ज्यादा होता है. उनके लिए अंडे खाना अच्छा है. इसके अलावा, अंडे लिवर को ठीक से काम करने में भी मदद करते हैं. ये शरीर से हानिकारक चीजें बाहर निकालने में भी सहायक होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंडे आंखों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. अंडों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के रेटिना को सुरक्षित रखते हैं. उम्र बढ़ने पर जो नजर की समस्याएं आती हैं, उन्हें कम करने में ये मदद करते हैं. त्वचा और बालों के लिए भी अंडे बहुत जरूरी हैं. अंडों में मौजूद बायोटिन और विटामिन डी बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल गिरना कम होता है. त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में भी अंडे मदद करते हैं.

बहुत लोगों को लगता है कि अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि सही मात्रा में अंडे खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का सफेद हिस्सा ज्यादा खा सकते हैं. वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पीला हिस्सा भी खाने में शामिल कर सकते हैं.

गर्भवती महिलाओं के लिए अंडे बहुत फायदेमंद होते हैं. ये न सिर्फ मां की सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि गर्भ में बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं. आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति रोज दो अंडे खा सकता है.

जो लोग ज्यादा शारीरिक मेहनत करते हैं वे तीन से चार अंडे भी खा सकते हैं. बॉडी बिल्डर, जिम जाकर घंटों वर्कआउट करने वाले, स्पोर्ट्स पर्सन, एथलीट्स आदि को अंडे नॉर्मल लोगों से अधिक खाने की सलाह दी जाती है.

तेल में तले हुए अंडों की तुलना में उबले हुए अंडे या कम तेल में बनी ऑमलेट सेहत के लिए बेहतर होते हैं. आप नाश्ते में उबले अंडे खा सकते हैं.

अगर सही तरीके से और सीमित मात्रा में अंडे खाएं तो ये सच में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.

homelifestyle

रोज कितने अंडे खा सकते हैं, अगर ज्यादा खा लें तो क्या होगा? जानें यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP