weekly lucky tarot reading horoscope 9 to 15 February 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026 | बुध और सूर्य गोचर से इस सप्ताह मकर समेत 5 राशियां के करियर में आएंगे जबरदस्त बदलाव, घरेलू समस्याओं से भी मिलेगी राहत

Share to your loved once


Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 9 to 15 February 2026: फरवरी के इस सप्ताह बुध ग्रह कुंभ राशि में उदय होंगे और ग्रहों के राजा सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इस सप्ताह शनि की राशि कुंभ में राहु, सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की युति बन रही है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं फरवरी का इस सप्ताह 9 से 15 फरवरी किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…

ख़बरें फटाफट

बुध और सूर्य गोचर से इस सप्ताह मकर समेत 5 राशियां के करियर में आएंगे बदलावZoom

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 9 to 15 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह 9 से 15 फरवरी 5 टैरो राशिफल वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह बुध कुंभ राशि में उदय होंगे तो सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां सूर्य, बुध, राहु और शुक्र ग्रह के साथ युति बनेगी. इस सप्ताह शनि की राशि कुंभ में चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को फरवरी के इस सप्ताह में धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और नौकरी व कारोबार में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं फरवरी के इस सप्ताह 9 से 15 फरवरी किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…

वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा और नौकरी कर रहे जातक ऑफिस में मौज मस्ती के साथ काम कर पाने की स्थिति में होंगे. अगर बिजनेस में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के कई मौके भी मिलेंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस आने की पूरी संभावना भी बन रही है.

कन्या (दी एम्प्रैस) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के शुभ संयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. अगर धन की वजह से आपका कोई कार्य अटका हुआ है तो वह इस सप्ताह पूरा हो सकता है और परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी और परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. परिवार के सदस्यों में अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा और रिश्ते फिर से मजबूत होंगे.

वृश्चिक (सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों की कई समस्याएं खत्म होती जाएंगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह आपको अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं तो आपकी टेंशन कम होती दिखेगी क्योंकि बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर एकाग्रता बढ़ेगी. इस सप्ताह आप अपनी वाणी से कई पूराने विवाद खत्म करेंगे और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी.

मकर (स्ट्रैन्थ) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है. मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और यह आपके पर्सनल व प्रफेशन लाइफ के हर काम में नजर आएगा. अब तक आप जो निर्णय ले पाने में परेशानी महसूस कर रहे थे, उनमें आपकी क्लियरिटी होगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अगर कोई समस्या चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से इस सप्ताह खत्म हो जाएगी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे.

मीन (ऐस ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के इस सप्ताह मीन राशि वालों के लाभ में वृद्धि होगी और घरेलू समस्याओं से राहत भी मिलेगी. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फरवरी का यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपको अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी. नौकरी करने वालों को अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और व्यापारियों को भी पर्याप्त मुनाफा होगा. मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन खुशहाल और स्थिर रहेगा.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homeastro

बुध और सूर्य गोचर से इस सप्ताह मकर समेत 5 राशियां के करियर में आएंगे बदलाव



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP