Shimron Hetmyer fastest fifty for West Indies in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ शिमरन हेटमायर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की.
Last Updated:
Shimron Hetmyer T20 World cup Record: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले ही मैच में शिमरन हेटमायर ने गजब का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. हेटमायर ने ये कारनामा स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में किया है.

शिमरन हेटमायर ने टी20 विश्व कप में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में हेटमायर ने 36 गेंद में 64 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए. हेटमायर ने अपनी इस पारी में सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने. वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी टी20 विश्व कप में इस तरह का कारनामा नहीं कर पाए.
बता दें कि स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच में हेटमायर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. हेटमायर जब क्रीज आए तो तब वेस्टइंडीज का स्कोर 58 रन पर 2 विकेट हो चुका था. ऐसा लगा कि बैक टू बैक विकेट के बाद वेस्टइंडीज की टीम नहीं संभल पाएगी, लेकिन हेटमायर ने अपना पावर गेम जारी रखा, जिससे स्कॉटलैंड के गेंदबाज बैकफुट पर आ गए.
वेस्टइंडीज ने बनाए 5 विकेट पर 182 रन
स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारिक 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज के लिए हेटमायर के अलावा ब्रेंडन किंग ने 30 गेंद में 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पारी की शुरुआत करते हुए शाई होप 19 रन बनाए, जबकि शेरफन रदरफोर्ड ने 26 और रोवमैन पॉवेल ने 24 रनों की पारी खेली.
स्कॉटलैंड ने गेंदबाजों ने खो दी अपनी पकड़
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह खेल रही स्कॉटलैंड ने गेंदबाजी में सधी हुई शुरआत की थी. खास तौर से पावर प्ले में टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन शिमरन हेटमायर के सामने गेंदबाजों ने अपनी पकड़ कमजोर कर दी. स्कॉटलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ब्रैड करी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा सफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिस्क के खाते में 1-1 विकेट आया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें