vastu tips for kitchen baasi roti and these four things not keep in kitchen | बासी रोटी समेत किचन में भूलकर भी ना रखें ये 4 चीजें, खत्म हो जाएगी घर की बरकत

Share to your loved once


Last Updated:

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में किचन का बहुत महत्व होता है. यह घर का केंद्र स्थान माना जाता है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यहीं से सभी घरवालों की किस्मत भी तय होती है क्योंकि यह स्थान घर का हृदय और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. अगर किचन में बासी भोजन समेत ये 4 चीजें होती हैं तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सभी सदस्यों को किचन से ही ऊर्जा मिलती है और यह मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है इसलिए किचन को हमेशा साफ और सही रखना चाहिए. किचन केवल खाना बनाने की जगह नहीं है बल्कि यह घर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है और समृद्धि का केंद्र माना जाता है. वास्तु के अनुसार, घर के किचन में बासी रोटी समेत ये चार चीजें भूलकर भी नहीं होनी चाहिए. इन चीजों के किचन में होने से ना केवल मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं बल्कि घर की बरकत भी चली जाती है. साथ ही घर के सदस्यों में वाद-विवाद भी शुरू हो जाते हैं. इसलिए जल्द से जल्द किचन से इन चीजों को निकाल देना चाहिए. आइए जानते हैं किचन में किन चीजों का होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में भूलकर भी बासी रोटी या खराब भोजन नहीं रखना चाहिए. यह गलती ना केवल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट कर देती है. किचन में बासी रोटी या खराब भोजन रखने से मां अन्नपूर्णा का भी अपमान होता है इसलिए किचन या घर में सड़ा गला खाना कभी ना रखें. बहुत से लोग फ्रिज में लंबे समय तक खाने को रखते हैं और फिर बाद में फेंक भी देते हैं.

बहुत से लोगों के किचन में टूटे या चटके बर्तन मिल जाते हैं, यह अशुभ माना जाता है. टूटी-फूटी क्रॉकरी किचन की सुंदरता तो कम करती ही है, साथ ही आर्थिक मोर्चे पर तंगी भी लेकर आती है. किचन में रखे बर्तन केवल खाना पकाने के काम नहीं आते बल्कि यह ऊर्जा का आदान-प्रदान भी करते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसे लोग कभी भी कर्ज के जाल से बाहर नहीं निकल पाते हैं और धन संबंधित समस्याएं लगी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किचन में कभी चाकू, कैंची या कोई ऐसा औजार नहीं रखना चाहिए, जिसमें जंग ली हो या टूटे-फूटे हों. किचन में ऐसे औजार रखने से कोई ना कोई परेशानी बनी रहती है और घर का माहौल भी खराब रहता है. किचन में इस तरह की चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं और घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद होने लगते हैं. इसलिए ऐसे औजार और उपकरण को घर से बाहर कर देना ही उचित होता है. किचन में केवल साफ और चमकदार चीजें ही रखें.

वास्तु के अनुसार, किचन में भूलकर भी कूड़ा-कचरे का डिब्बा ना रखें और बिल्कुल भी गंदगी ना फैलाएं. किचन गंदा होने से मां अन्नपूर्णा की कृपा नहीं मिलती है और धन-धान्य की समस्या भी होती है. किचन में गंदगी होना ना केवल आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी जन्म देगा. अगर सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो हर रोज रात को सोने से पहले किचन साफ करके सोएं और कचरे को बाहर फेंक दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बासी रोटी तबाह कर देगी घर की बरकत ! कभी किचन में न रखें ये 4 चीजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP