who is Faheem Ashraf: कौन हैं फहीम अशरफ…जिनके 3 छक्के फरहान साहिबाजादा के 47 रन पर पड़े भारी, मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

who is Faheem Ashraf: फहीम अशरफ ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में हीरो बने. पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने निचले क्रम में उतरकर मुश्किल समय में शानदार पारी खेलकर विरोधी टीम के जबड़े से जीत छीन ली. अशरफ ने 6 गेंदों में मैच का पास पलट दिया. पाकिस्तान के बॉलिंग ऑलराउंडर अशरफ दांए हाथ से मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं जबकि बाएं हाथ से वह बल्लेबाजी करते हैं. अशरफ ने कहा कि उनकी दुआ कुबूल हुई और उनका कैच ड्रॉप हो गया. जिसके बाद उन्होंने टीम को शानदार जीत दिलाई.

कौन हैं फहीम अशरफ...जिनके  3 छक्के 47 रन पर पड़े भारी, मिला खास अवॉर्डZoom

फहीम अशरफ ने एक ओवर में मैच का पासा पलट दिया.

नई दिल्ली. फहीम अशरफ ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ गजब की पारी खेली. उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरकर 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को यादगार जीत दिला दी. फहीन को टीम मैनेजमेंट ने यही काम सौंपा है. जीत के बाद फहीम ने बताया कि टीम प्रबंधन को उनपर पूरा भरोसा है और वह उनके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं. फहीम का कैच 19वें ओवर में नीदरलैंड के फील्डर ने टपका दिया.जिसके बाद उन्होंने रौद्र रुप दिखाया और 3 गेंद पहले ही अपनी टीम को वर्ल्ड कप में जीत से आगाज करा दिया. फहीम को मुश्किल समय में बेहतरीन पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. हालांकि उनकी टीम के लिए ओपनर फरहान साहिबजादा ने सबसे अधिक 47 रन बनाए थे लेकिन फहीम की पारी को अहमियत दी गई और उन्हें मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया.

पाकिस्तान को 12 गेंद पर जीत के लिए 29 रन चाहएि थे. उस समय फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) और शाहीन अफरीदी क्रीज पर थे. लोगन वान बीक की 19वें ओवर की पहली गेंद पर फहीम ने जबरदस्त छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद पर फहीम ने फिर बड़ा शॉट खेला. इस बार गेंद फील्डर के हाथ में गई लेकिन तीन प्रयास के बावजूद फील्डर उसे कैच नहीं कर सका. इस दौरान फहीन ने दौड़कर दो रन ले लिए. तीसरी गेंद पर फहीम ने फिर एक जबरदस्त छक्का जड़ा.जबकि चौथी गेंद पर कोई रन नहीं लिया. पांचवीं गेंद पर फहीम ने छक्का जड़ा . इस ओवर में फहीम ने 24 रन बटोरे. इसके बाद आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सिर्फ 5 रन की जरूरत थी. शाहीन ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक फहीम को दी. अशरफ ने दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं लिया जबकि अगली गेंद पर उन्होंनें चौका जड़कर पाकिस्तान को जीत दिला दी.

फहीम अशरफ ने एक ओवर में मैच का पासा पलट दिया.

फहीम अशरफ पाकिस्तान के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. साथ ही वह निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म 16 जनवरी 1994 को कसूर पंजाब में हुआ था. फहीम पाकिस्तान के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। वह 17 टेस्ट, 42 वनडे और 81 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में फहीम के नाम 25 विकेट है, जबकि वनडे में उन्होंने 32 विकेट लिए जबकि टी20 में उनके नाम 61 विकेट लिए दर्ज हैं.

निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ के 11 गेंद में 29 रन की मदद से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया. जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 90 रन था लेकिन इसके बाद उसने लगातार विकेट गंवाए. एक समय 16 . 1 ओवर में सात विकेट पर स्कोर 114 रन था और उसे जीत के लिये 34 रन की जरूरत थी. आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 29 रन चाहिए थे. अशरफ ने लोगान वान बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाया और आखिरी ओवर में चौका जड़कर मैच तीन गेंद बाकी रहते पाकिस्तान के नाम किया. इससे पहले ओडाउड ने अशरफ का कैच 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा था जब वह सात रन पर थे. नीदरलैंड को इस कैच के छूटने की भारी कीमत चुकानी पड़ी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं फहीम अशरफ…जिनके 3 छक्के 47 रन पर पड़े भारी, मिला खास अवॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP