फिर शनि की राशि में सूर्य की एंट्री, 3 राशियों के जीवन में मचने जा रही उथल-पुथल, एक महीने तक बच कर रहें!

Share to your loved once


Last Updated:

February Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना असर डालता है. हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं. इस महीने में भी सूर्य का राशि परिवर्तन होगा, जो कुंभ संक्रांति के रूप में जाना जाएगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. जानें भविष्यफल…

Surya February Gochar: साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने में सूर्य संक्रांति होती है, यानी सूर्य राशि परिवर्तन करते है. सूर्य का ये परिवर्तन कभी-कभी कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कभी कुछ राशियों के लिए हानिकारक भी साबित होता है. पिछले महीने ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश किए थे, जिससे देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया था. मकर संक्रांति कई राशियों के लिए शुभ साबित हुई थी. अब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. हालांकि, कुंभ संक्रांति 3 राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ रही है. संक्रांति के इस एक माह में जातक को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य  आनंद भारद्वाज के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को सूर्य अपनी वर्तमान राशि मकर से निकलकर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. खास बात ये कि सूर्य पहले से ही शनि की राशि मकर में थे और अब कुंभ में प्रवेश करेंगे, यानी लगातार दो शनि-प्रधान राशियों में सूर्य का संचार होगा. इस वजह से यह गोचर कुछ राशि के जातकों को पीड़ा दुख दे सकता है. उनके करियर, व्यापार, रिश्ते, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर साफ प्रभाव दिखाई देगा. तो जानिए किन 3 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है…

कर्क: सूर्य का यह गोचर इस राशि के लिए कुछ प्रतिकूल संकेत लेकर आ सकता है. जीवन में असंतुलन महसूस हो सकता है, विशेषकर मानसिक और भावनात्मक स्तर पर. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले भली-भांति विचार करें और अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है. साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है और लापरवाही से बचना चाहिए.

मीन: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर प्रगति में रुकावट पैदा कर सकता है. शुभ कार्यों में भी मन स्थिर नहीं रहेगा, जिससे उदासी और बेचैनी महसूस हो सकती है. घरेलू वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है और ऑफिस में काम के प्रति उत्साह कम रहेगा. किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखें और धैर्य के साथ समय बिताएं.

इन उपायों से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव
ज्योतिषीय दृष्टि से चारों राशियों के जातकों के लिए सूर्य उपासना को अत्यंत प्रभावशाली उपाय माना गया है. प्रतिदिन प्रातःकाल उगते सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है. सूर्य मंत्रों का नियमित जाप आत्मबल बढ़ाता है तथा ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों को कम करता है. साथ ही, जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र या अन्नदान करने से पुण्य फल मिलता है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं. श्रद्धा और सेवा भाव से की गई यह साधना व्यक्ति को सुरक्षा, समृद्धि और आत्मविश्वास प्रदान करती है.

homeastro

फिर शनि की राशि में सूर्य की एंट्री, 3 राशियों के जीवन में मचने जा रही उथलपुथल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP