‘7 फेरे’ से शुरुआत 12 साल में ‘झांसी की रानी’, अब सहरसा की बेटी उल्का गुप्ता ने ‘द केरल स्टोरी 2’ में निभाया अहम रोल – Bihar News

Share to your loved once


Last Updated:

The Kerala Story Actress Ulka Gupta: फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में उल्का गुप्ता सहित तीन प्रमुख फीमेल किरदारों के पोस्टर जारी किए हैं ये पोस्टर न सिर्फ डरावने बल्कि बेहद भावनात्मक भी हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है . द केरल स्टोरी 2’ की कहानी तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखती है .

सहरसा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि सहरसा शहर के चांदनी चौक निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उल्का गुप्ता एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार भूमिका में नजर आने वाली हैं उनकी आगामी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2′ 27 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के रिलीज से पहले ही उल्का अपने किरदार को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.

‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखती है जिनकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब वे दूसरे धर्म के युवकों से प्रेम करती हैं. फिल्म सामाजिक, भावनात्मक और संवेदनशील विषय को उजागर करती नजर आती है इसी कहानी में उल्का गुप्ता एक प्रमुख महिला किरदार निभा रही हैं जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है.

12 साल की उम्र से कर रही अभिनय
उल्का गुप्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2009 में प्रसारित टीवी धारावाहिक ‘7 फेरे’ से की थी इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. खास तौर पर टीवी सीरियल ‘झांसी की रानी’ में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. उल्का ने महज 12 साल की उम्र में ‘झांसी की रानी’ धारावाहिक में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन, यानी मनु का किरदार निभाया था इस भूमिका के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सराहनाएं भी मिलीं है कम उम्र में ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

छोटे शहर से निकलकर बड़े पर्दे तक का सफर
टीवी के अलावा उल्का गुप्ता ने तेलुगु, बंगाली और मराठी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है उनकी यह फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ उनके फिल्मी करियर की दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म मानी जा रही है इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर सहित कई नामी कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी हैं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है. आज सहरसा की बेटी उल्का गुप्ता की पहचान किसी से छिपी नहीं है. अपने अभिनय, मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने छोटे शहर से निकलकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है, अब दर्शकों को 27 फरवरी का इंतजार है, जब ‘द केरल स्टोरी 2’ के जरिए उल्का एक बार फिर अपने अभिनय का जादू बिखेरती नजर आएंगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homeentertainment

12 साल में ‘झांसी की रानी’, अब ‘द केरल स्टोरी 2’ में उल्का गुप्ता का अहम रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP