U19 World Cup Winner Indian cricket team BCCI Prize money: U19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को करोड़ों रुपये का इनाम, बीसीसीआई ने खोल दी तिजोरी

Share to your loved once


Last Updated:

India Under-19 World Cup Champion: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को इनाम मिलने शुरू हो चुके हैं. बीसीसीआई ने साढ़े सात करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा की है. जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे से जब ‘यंगिस्तान’ स्वदेश लौटेगी तो उसका जोरदार स्वागत करने की भी तैयारी बताई जा रही है.

U19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को करोड़ों रुपये का इनाम, BCCI ने खोल दी तिजोरीZoom

भारतीय अंडर-19 विश्व कप

नई दिल्ली: इंग्लैंड को हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने तिजोरी खोल दी है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम को साढ़े सात करोड़ रुपये प्राइज मनी देने का ऐलान किया गया है. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक बीसीसीआई ने अपने उभरते सितारों की मेहनत को नवाजने के लिए इस इनाम की घोषणा की है.

तेंदुलकर,कोहली, गंभीर ने दी बधाई
अपने दौर के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. भारत को 2008 में अपनी कप्तानी में अंडर-19 खिताब जिता चुके कोहली ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की. भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भी इस जीत को यादगार बताया. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सूर्यवंशी की खास तौर पर तारीफ करते हुए लिखा, ‘वैभव का शानदार प्रदर्शन. क्या खास सोचकर उतरते हो. फाइनल में क्लास पारी.’

वैभव सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार अर्धशतक के बाद खिताबी मुकाबले में 80 गेंद में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. यही वजह रही कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड को सौ रन से हराया. वैभव ने 15 छक्के और इतने ही चौके मारे. ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए सूर्यवंशी ने कहा कि टीम ने फाइनल में अनावश्यक दबाव नहीं लेने का फैसला किया था और यही सोच ट्रॉफी जीतने में काफी मददगार साबित हुई.

आयुष म्हात्रे ने बढ़ाया टीम इंडिया का गौरव
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि अंडर-19 टीम रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती थी. रोहित ने 2024 में भारत को टी-20 विश्व कप दिलाया था जबकि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पिछले साल अपना पहला विश्व कप जीता था.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

U19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को करोड़ों रुपये का इनाम, BCCI ने खोल दी तिजोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP