aaj ka panchang 7 February 2026 | falgun maas krishna tithi 2026 muhurat shanwar vrat ravi yoga rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 7 फरवरी 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 February 2026: आज शनिवार व्रत और यह दिन न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव की समर्पित है. इस दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र, गर करण, शूल योग, पूर्व का दिशाशूल, कन्या उपरांत तुला राशि का चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य है. आज यशोदा जयंती भी है, इस दिन माता यशोदा की पूजा के साथ बाल कृष्ण के स्वरूप की विधि-विधान से आराधना होती है. संतान सुख की कामना करने वाले यह पर्व खास तौर पर मनाते हैं. यह दिन ब्रज में धूमधाम से मनाया जाता है. भजन-कीर्तन के साथ आरती की जाती है और प्रसाद वितरित किया जाता है.
आज शनिवार है इसलिए शनिदेव की पूजा अर्चना की जाएगी. शनिदेव को कर्मफल दाता कहा गया है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शनि की स्थिति जीवन में संघर्ष, विलंब और बाधाओं का कारण बन सकती है, जबकि शनि के अनुकूल होने पर व्यक्ति को स्थिरता, सफलता और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होते हैं. ऐसे में आज के दिन शनिदेव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को शनिदेव की पूजा, शनि मंत्रों का जाप और दान-पुण्य करने से ढैय्या और साढ़ेसाती के कष्ट कम होते हैं और नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं. आज शनि मंदिर में जाकर काले तिल, नीले रंग के फूल, धूप, दीप, चंदन आदि से शनिदेव की पूजा-अर्चना करें. इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनकर आरती कर लें. गरीब व जरूतमंद को दान अवश्य करें. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 फरवरी 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 02:54 ए एम, 8 फरवरी तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- उचित्रा – 02:28 ए एम, 8 फरवरी तक, इसके बाद स्वाति नक्षत्र
आज का करण- गर – 02:01 पी एम तक, वणिज – 02:54 ए एम, 8 फरवरी तक, विष्टि
आज का योग- शूल – 11:41 पी एम तक, गण्ड योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- कन्या उपरांत तुला राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:06 ए एम
सूर्यास्त- 06:05 पी एम
चन्द्रोदय- 11:27 पी एम
चन्द्रास्त- 10:03 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 7 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:22 ए एम से 06:14 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:25 पी एम से 03:09 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:03 पी एम से 06:29 पी एम
अमृत काल: 07:31 पी एम से 09:15 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 8 फरवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 02:28 ए एम, 07:05 ए एम, 8 फरवरी
रवि योग: 02:28 ए एम, 07:05 ए एम, 8 फरवरी
शिववास: भोजन में – 02:54 ए एम, 8 फरवरी तक, उसके बाद श्मशान में
आज के अशुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2025
राहुकाल: 09:51 ए एम से 11:13 ए एम
यमगण्ड: 01:58 पी एम से 03:20 पी एम
दुर्मुहूर्त: 07:06 ए एम से 07:50 ए एम
विडाल योग: 02:28 ए एम, 07:05 ए एम, 8 फरवरी
गुलिक काल: 09:51 ए एम से 11:13 ए एम
भद्रा: 02:54 ए एम, 07:05 ए एम, 8 फरवरी
दिशाशूल- पूर्व