कहीं आप तो नहीं फंस रहे? ‘पैसा डबल’ गेम का काला सच, ED ने 1450 करोड़ के स्कैम की खोले राज

Share to your loved once


Last Updated:

ED ने बालाघाट में अजय तिडके और साथियों के 1450 करोड़ के पोंजी स्कैम का खुलासा किया, जिसमें हजारों लोगों की कमाई ठगी गई और करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है.

कहीं आप तो नहीं फंस रहे? 'पैसा डबल' गेम का काला सच, 1450 करोड़ के स्कैमZoom

पैसा डबल करने का काला राज खुला.

भोपाल/बालाघाट: क्या कोई आपका पैसा कुछ ही दिनों में दोगुना कर सकता है? अगर आप भी ऐसे वादों के झांसे में आ जाते हैं, तो मध्य प्रदेश से आई यह खबर आपके होश उड़ा देगी! प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक ऐसे ‘महाघोटाले’ का पर्दाफाश किया है, जिसके तार 1450 करोड़ रुपये के अवैध साम्राज्य से जुड़े हैं.

सिर्फ 6 महीने और 1450 करोड़ का खेल! जी हां, सही पढ़ा. बालाघाट में अजय तिडके और उसके साथियों ने मिलकर एक ऐसा मायाजाल बुना कि लोग खिंचे चले आए. वादा था- ‘पैसा लगाओ और कुछ ही समय में दोगुना ले जाओ.’ इस लालच में हजारों लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई लगा दी. लेकिन हकीकत में, कोई बिजनेस नहीं था, बस एक आदमी का पैसा दूसरे को देने का खतरनाक पोंजी गेम चल रहा था.

जब ईडी ने जांच शुरू की, तो पैरों तले जमीन खिसक गई. जांच में पता चला कि आरोपियों ने पोस्ट-डेटेड चेक देकर निवेशकों को भरोसे में लिया और करीब 1450 करोड़ रुपये वसूल लिए. जांच एजेंसी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है और इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही

छापेमारी में क्या मिला?

जांच एजेंसी को आरोपियों के पास से अकूत दौलत का पता चला है, जिसे अब जब्त और फ्रीज किया जा रहा है:-

  1. आरोपियों के ठिकानों से 11.89 करोड़ रुपये नकद मिले.
  2. तिडके ब्रदर्स और सहयोगियों के खातों में जमा 12.91 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं.
  3. ED ने 4.48 करोड़ रुपये की संपत्तियां (जिसमें 25 अचल संपत्तियां शामिल हैं) अटैच की हैं.
  4. जांच में कुल 54 अचल संपत्तियों का पता चला है, जो निवेशकों के पैसों से खरीदी गई थीं.

मनी लॉन्ड्रिंग का जाल आरोपियों ने जनता से ठगे गए 1450 करोड़ रुपये को ठिकाने लगाने के लिए अपने परिवार और रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया. पैसे को कई स्तरों पर घुमाया गया (Layering) ताकि इसे वैध कमाई (White Money) के रूप में दिखाया जा सके और इससे करोड़ों की जमीन-जायदाद खरीदी गई.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

कहीं आप तो नहीं फंस रहे? ‘पैसा डबल’ गेम का काला सच, 1450 करोड़ के स्कैम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP